एक्सप्लोरर

Haryana: ऊना-दिल्ली के बीच शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, CM खट्टर बोले- हरियाणा के लोगों को होगा फायदा

Haryana News: भारत की चौथी वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन ऊना से दिल्ली के बीच चलेगी. देश की नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Manohar Lal Khattar on Vande Bharat Express Train: हिमाचल प्रदेश के ऊना (Una) रेलवे स्टेशन से आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाई. ऊना से दिल्ली (Delhi) चलने वाली इस ट्रेन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की भी प्रतिक्रिया सामने आई. सीएम खट्टर ने कहा कि ऊना और दिल्ली के बीच शुरू की गई नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लोगों को काफी फायदा होगा.

सीएम खट्टर ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए कहा इस क्षेत्र के लोग जो काम और अन्य उद्देश्यों के लिए दिल्ली या अन्य शहरों की यात्रा करते हैं उन्हें नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से बहुत लाभ होगा. यह निश्चित रूप से उना और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा गिफ्ट है. यह ट्रेन न केवल यात्रियों की यात्रा को आरामदायक बनाएगी बल्कि यात्रा के समय को भी कम करेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस से लोग तीन घंटे के अंदर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे. इसके साथ ही सीएम खट्टर ने इस रूट पर ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी दिया.

सीएम खट्टर चंडीगढ़ स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए. वह अपने कैबिनेट मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के साथ अंबाला स्टेशन पर ट्रेन से उतरे. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की चौथी ट्रेन है और यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब (पंजाब) और ऊना में रुकेगी.  ऊना से दिल्ली की दूरी यह ट्रेन मात्र सवा पांच घंटे में तय करेगी और इस ट्रेन में 16 कोच हैं. इससे पहले देश में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें अहमदाबाद-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली के बीच चल रही हैं.

Adampur Bypoll: बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने भरा नामांकन, तीन नंवबर को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget