एक्सप्लोरर

Adampur Bypoll: बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने भरा नामांकन, तीन नंवबर को होगी वोटिंग

कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के चलते आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. यहां से बीजेपी ने भव्य बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने बुधवार को अपना नामंकन दाखिल किया.

Adampur Bypoll: आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने बुधवार को अपना पर्चा भरा. भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई इसी साल अगस्त में बीजेपी में शामिल हुए थे. बिश्नोई के परिवार के सदस्यों के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मंत्री जे. पी. दलाल और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह नामांकन के दौरान मौजूद थे.

तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी भरा पर्चा
बुधवार को तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी पर्चा भरा. निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अभी तक छह उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सत्येन्द्र सिंह और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा भरा था. गौरतलब है कि कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व सांसद जयप्रकाश को उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया. हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक के रूप में कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है. बिश्नोई चार अगस्त को बीजेपी में शामिल हुए थे.

नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में भव्य ने कहा कि उपचुनाव के लिए चुनावी समर में उतरना उनके लिए सम्मान का क्षण है. उन्होंने कहा, ‘‘आदमपुर के लोगों के आशीर्वाद से आदमपुर में कमल खिलेगा और मैं लोगों का भरोसा कायम रखूंगा.’’ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भव्य युवा और पढ़े-लिखे उम्मीदवार हैं.

14 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकते हैं नामंकन
आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामंकन 14 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकते हैं. 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकते हैं. उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक 11 बजे से तीन बजे के बीच मिनी सचिवालय परिसर की पहली मंजिल पर स्थित जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हिसार के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. इस उपचुनाव के लिए मतदान तीन नंवबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा और मतों की गिनती छह नवंबर को होगी.

Adampur Bypoll: कौन हैं जय प्रकाश जिन्हें कांग्रेस ने आदमपुर उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget