एक्सप्लोरर

Haryana Politics: दुष्यंत चौटाला के अलग होने के बाद भी कैसे हरियाणा में बची रहेगी BJP की सरकार? समझें समीकरण

Haryana Political Crisis: नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. नायब सिंह सैनी अभी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं.

Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को हरियाणा में बड़ा सियासी उठापटक हुआ. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिमंडल के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है. अब हरियाणा को नया सीएम मिलेगा. हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक मौजूदा सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव में बीजेपी हरियाणा में जेजेपी को एक भी सीट देने को तैयार नहीं थी. बताया जा रहा है कि जेजेपी महज एक या दो सीट ही लोकसभा में मांग रही थी, लेकिन बीजेपी यहां जेजेपी के सहयोग के बगैर ही चुनाव में जाना चाहती है. 

हरियाणा में सीटों का क्या है समीकरण?

कुल सीट – 90

बहुमत – 46

बीजेपी – 41

कांग्रेस - 30

जेजेपी – 10

निर्दलीय - 5

एचएलपी – 1

आईएनएलडी- 1

अन्य - 3 (बलराज कुंडू और सोमबीर सांगवान)

बीजेपी के पास इस समय आंकड़ा निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बहुमत से ज्यादा है. बीजेपी 41, निर्दलीय 5 और एचएलपी 1 को जोड़ लें तो यह 47 पहुंच जाता है, जो बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है. इस हिसाब से बीजेपी की सरकार पर कोई खतरा नहीं दिख रहा है.

गोपाल कांडा ने बताया कैसे बचेगी सरकार?

उधर, सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने दावा करते हुए कहा है कि बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन लगभग टूट चुका है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 10 सीटें जीतेंगी. जेजेपी के बिना भी हरियाणा सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने ये भी कहा कि सभी निर्दलीय बीजेपी का समर्थन करना जारी रखेंगे.

हरियाणा विधानसभा 2019 के नतीजे क्या थे?

साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला था. राज्य की 90 में से बीजेपी को 40, कांग्रेस को 30, जेजेपी को 10 और निर्दलीय उम्मीदवारों को सात सीट पर जीत मिली थी. इसके अलावा  इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के खाते में एक-एक सीट गई थी. चुनावी नतीजों के बाद जेजेपी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गई. मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी और दुष्यंत इसमें डिप्टी सीएम बने थे.

ये भी पढ़ें: Manohar Lal Khattar Resigns: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पद से दिया इस्तीफा, जानें- कौन हो सकते हैं नए CM?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget