एक्सप्लोरर

Nuh News: नूंह हिंसा में सरकार की कार्यशैली से नाराज बजरंग दल, पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Haryana: रोहतक विभाग संयोजक नीरज वत्स ने अपनी पूरी टीम के साथ बजरंग दल के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नूंह में हुई हिंसा पर सरकार की नाकामी पर भी सवाल खड़े किए हैं.

Haryana News: हरियाणा के नूंह (Nuh) हिंसा में सरकार की कार्यशैली से नाराज बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. ये पदाधिकारी नूंह में हुई हिंसा पर सवाल भी खड़े किए हैं. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सरकार के सामने मोनू मानेसर को रिहा करने और कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार करने समेत 6 मांगे रखी हैं और मांगे पूरी नहीं होने तक बल उपासना केंद्र और मिलन केंद्रों का संचालन नहीं करने की बात कही है.

बता दें कि, रोहतक विभाग संयोजक नीरज वत्स ने अपनी पूरी टीम के साथ बजरंग दल के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नूंह में हुई हिंसा पर सरकार की नाकामी पर भी सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि बीजेपी सरकार हिंदू धर्म को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई थी और आज वह सत्ता पर काबिज रहने के लिए तमाम तरह के समझौते कर रही है. उन्होंने मोनू मानेसर की गिरफ्तारी को भी गलत ठहराया है. उनका कहना है कि जल्द से जल्द सरकार को मोनू मानेसर को रिहा करना चाहिए और कांग्रेस विधायक ममन खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए.

1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

उन्होंने हिंसा के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों और मारे गए आम लोगों को एक एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की है. उन्होंने घायलों को उचित इलाज मुहैया करवाने और घायलों का मुआवजा देने की भी मांग की है. इसके साथ ही हिंसा के पीड़ित बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग भी की गई है. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने तक बजरंग दल के बल उपासना केंद्र और मिलन केंद्रों पर कार्यक्रमों का संचालन नहीं करने का भी ऐलान किया है. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा तो खोल दिया है.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस सांसद की दो टूक, 'जिसे AAP से समझौता मंजूर नहीं वो इस्तीफा दे दे'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget