एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले कांग्रेस ने किरण चौधरी को लेकर कर दी बड़ी मांग, अब विधानसभा अध्यक्ष ने लिया ये फैसला

Kiran Choudhry News: पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गईं थी.

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है. इस बीच कांग्रेस ने किरण चौधरी को विधानसभा सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराने की मांग की अर्जी लगाई, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने खारिज कर दिया. दरअसल, किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी पिछले महीने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गईं थी.
 
वहीं अब कांग्रेस ने किरण चौधरी के इस कदम के बाद उनकी विधानसभा सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराने की मांग की. यहां जारी एक बयान में कहा गया कि अध्यक्ष गुप्ता ने कांग्रेस की अर्जी को खारिज कर दिया है. बयान में कहा गया है कि यह अर्जी विधानसभा के 'दलबदल के आधार पर सदस्यों की अयोग्यता नियम, 1986' के मानदंडों को पूरा नहीं करती जिसके कारण इसे तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया गया. 
 
ज्ञान चंद गुप्ता को 19 जून को लिखे एक पत्र में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के उप नेता आफताब अहमद और सीएलपी के मुख्य सचेतक बी बी बत्रा ने बताया था कि किरण चौधरी 2019 के विधानसभा चुनाव में भिवानी के तोशाम से कांग्रेस विधायक के रूप में निर्वाचित हुई थीं.

कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि भारत के संविधान की दसवीं अनुसूची, विशेष रूप से पैरा 2 (1) (ए) के अनुसार, 'किसी राजनीतिक दल से संबंधित सदन का कोई सदस्य अगर स्वेच्छा से अपने राजनीतिक दल की सदस्यता छोड़ देता है तो वह सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया जाएगा.'

आफताब अहमद और बी बी बत्रा ने कहा था कि किरण चौधरी को कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुना गया था और अब उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर स्वेच्छा से अपनी सदस्यता छोड़ दी है, इसके मद्देनजर वह 10वीं अनुसूची के प्रावधानों के तहत अयोग्य हैं. बता दें कि किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं.

ये भी पढ़ें

BSP-INLD गठबंधन पर भूपेंद्र हुड्डा बोले, 'हरियाणा में 2 ही दलों के बीच मुकाबला, वो है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget