एक्सप्लोरर

BSP-INLD गठबंधन पर भूपेंद्र हुड्डा बोले, 'हरियाणा में 2 ही दलों के बीच मुकाबला, वो है...'

INLD BSP Alliance: हरियाणा में मायावती ने इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) से गठबंधन करने का एलान किया है. इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि राज्य में सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है, यहां वोट काटने वालों की कोई जगह नहीं है.

हुड्डा से मायावती की पार्टी बीएसपी और आईएनएलडी (इनेलो) के बीच हुए गठबंधन को लेकर सवाल किया गया था. इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) ने आज (गुरुवार, 11 जुलाई) ही हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से हाथ मिलाने का फैसला किया है.

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

गठबंधन के नेताओं ने इनेलो नेता अभय चौटाला को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने का भी फैसला किया है. सीट बंटवारे के तहत हरियाणा की 90 सीटों में से बीएसपी 37 पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी की सीटों पर इनेलो लड़ेगी.

चंडीगढ़ के बाहरी इलाके नयागांव में बसपा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौटाला ने कहा, ‘‘हरियाणा में हमने आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है. आज, आम जनता ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने का मन बना लिया है जिसने पहले 10 साल तक राज्य को लूटा.’’

अभय सिंह चौटाला होंगे सीएम चेहरा

वहीं बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि अगर गठबंधन राज्य में सत्ता में आता है तो अभय चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल विधानसभा चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं होगा और हम भविष्य में राज्य में अन्य चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे.

गठबंधन की घोषणा के बाद मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बीएसपी और इनेलो जन विरोधी दलों को हराने और एक नई गठबंधन सरकार बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रमुख मायावती ने कहा कि सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर पूरी तरह सर्वसम्मति है.

2019 में क्या हुआ?

2019 के विधानसभा चुनाव में इनेलो को एक सीट मिली थी. वहीं बीएसपी खाता खोलने में भी नाकामयाब रही. फरवरी 2019 में बीएसपी ने इनेलो के साथ अपना करीब 9 माह पुराना गठबंधन तोड़ दिया था. इनेलो उस वक्त हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल था. चौटाला परिवार में फूट के बीच यह कदम उठाया गया था.

इनेलो और बसपा ने हरियाणा में हाल में लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था और दोनों को करारी शिकस्त मिली थी.

BJP के खिलाफ कांग्रेस चलाने जा रही है बड़ा कैंपेन, भूपेंद्र हुड्डा बोले- 'चुनाव में जो संकेत आए हैं उससे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget