एक्सप्लोरर

गुरुग्राम विधानसभा सीट पर BJP किसपर लगाएगी दांव? इन नामों की खूब हो रही चर्चा

Gurugram Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP गुरुग्राम सीट पर मजबूत उम्मीदवार की तलाश में है. यहां वैश्य समुदाय से उम्मीदवारी की मांग हो रही है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने के बाद अब मजबूत चेहरों की तलाश में सत्तारूढ़ बीजेपी भी जुट गई है. मंथनों का दौर जारी है और कई स्तर पर सर्वे और फीडबैक लिए जा रहे हैं.

सवाल है कि क्या भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार भी गुरुग्राम सीट पर वैश्य समाज के किसी चेहरे को प्राथमिकता देगी या पार्टी इस बार पंजाबी चेहरे पर दांव खेलेगी या फिर इस बार किसी अन्य जाति को भी मौका दिया जा सकता है. पार्टी के अंदर और बाहर इस समय यही चर्चा का विषय बना हुआ है कि गुरुग्राम की सीट किसके खाते में जाएगी. 

गुरुग्राम सीट से बीजेपी के लिए टिकट के दावेदारों की लंबी सूची में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के वफादार और पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ के राज्य प्रभारी नवीन गोयल भी शामिल हैं. 

सुधीर सिंगला ने हराया था मोहित मदनलाल ग्रोवर को
आपको बता दें कि 2014 में गुरुग्राम विधानसभा से उमेश अग्रवाल ने करीब 84000 वोटो से कांग्रेस के मंत्री रहे सुखबीर कटारिया को हराया था. उसके बाद 2019 में हरियाणा के पूर्व मंत्री रहे सीताराम सिंगला के बेटे सुधीर सिंगला पर बीजेपी ने दांव खेला था. हालांकि सुधीर सिंगला सियासत में बिल्कुल नए थे. बीजेपी की लहर के चलते सुधीर सिंगला ने निर्दलीय प्रत्याशी मोहित मदनलाल ग्रोवर को करीब 50 हजार वोटों से हराया था. 

फिलहाल वर्तमान विधायक वैश्य समाज से ही हैं.  लेकिन फिलहाल पोस्टर वार में कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं और सक्रियता भी दिखाई नहीं दे रही.  इसलिए वैश्य समाज की तरफ से इस बार नए चेहरे पर बीजेपी दांव खेल सकती है. हालांकि पार्षद रहे सुभाष सिंगला भी दावेदारी की इस लड़ाई में कूदते दिखाई दे रहे हैं.

पंजाबी उम्मीदवार पर भी रहेगी नजर
दूसरी तरफ जातिगत समीकरण की बात करें तो गुरुग्राम में पंजाबियों की संख्या सबसे अधिक है जो पिछले एक दशक से अधिकांश बीजेपी का ही वोटर माना जाता है. इस लिहाज से यहां पंजाबी उम्मीदवार पर भी नजर रहेगी. पंजाबी बिरादरी से यहां बाबा स्वामी धर्मदेव,  यशपाल बत्रा और गार्गी कक्कड़ टिकट की दावेदारी में मजबूत माने जा रहे हैं. बीजेपी स्वामी धर्मदेव को विशेष परिस्थितियों में मैदान में उतार सकती है.

बीजेपी से यह लोग है दावेदार
इस बार गुरुग्राम विधानसभा से बीजेपी की टिकट के दावेदार कई लोग हैं. इसमें नवीन गोयल, मुकेश पहलवान, स्वामी धर्मदेव, सुभाष सिंगला, गार्गी कक्कड़, यशपाल बत्रा, जी एल शर्मा, बोधराज सीकरी आदि है. यह सभी लोग वे हैं जब हरियाणा में बीजेपी की सिर्फ दो सीट ही आती थी तब से यह बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं. 

पार्टी ज्वाइन कराकर कर दिए हैं अपने इरादे जाहिर 
इसी तरह अगर ब्राह्मण चेहरे पर बीजेपी दांव लगाना चाहेगी तो जीएल शर्मा और मुकेश पहलवान सक्रियता से लगे हुए हैं. लेकिन बीजेपी का पिछले दस साल का रिकॉर्ड देखा जाए तो वैश्य समाज से ही उम्मीदवार लिया है और अच्छी खासी जीत भी दर्ज की है. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने मोहित मदनलाल ग्रोवर  को पार्टी ज्वाइन कराकर एक तरह से अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं.

सुखबीर कटारिया भी ग्रोवर के साथ हैं. ग्रोवर 2019 में निर्दलीय 48 हज़ार से ज्यादा वोट लेकर अपना वजूद साबित कर चुके हैं.ऐसे में अब बीजेपी भी ग्रोवर के मुक़ाबले युवा, मजबूत और समाजसेवी की छवि वाले उम्मीदवार पर ही दांव खेलेगी.

मौजूदा विधायक सुधीर सिंगला की निष्क्रियता वाली छवि से एक बात तो साफ है कि बीजेपी को एक अन्य और नए वैश्य चेहरे पर ही दांव खेलना पड़ेगा. बीजेपी किसी ऐसे चेहरे पर ही विचार करेगी जो अपने दम पर कुछ हजार वोट ले सके और साथ ही पंजाबी और जाट समाज में भी सेंध लगा सके.

गुरुग्राम की सीट पर पंजाबी मतदाता सबसे ज्यादा हैं और दूसरे नंबर पर वैश्य समुदाय है. बीजेपी पिछले दो चुनावों से वैश्य समुदाय को ही टिकट दे रही है और दोनों चुनाव जीते भी हैं. ऐसे में एक बार फिर वैश्य समुदाय के ही मजबूत चेहरे पर बीजेपी की नजर होगी जो संसाधनों के मामले में भी मोहित ग्रोवर के मुक़ाबले बीस साबित हो.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में मानसी लाठर के गोल्ड जीतने पर रणदीप सुरजेवाला ने दी बधाई, 'म्हारी छोरी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget