एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: कुमारी सैलजा क्या देंगी सांसदी से इस्तीफा? हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बनाया ये प्लान

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मेरी इच्छा पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ने की थी और अब भी विधानसभा चुनाव लड़ने की है.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा की संदेश यात्रा करनाल पहुंच चुकी है. इस दौरान कई मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी राय जाहिर की. उन्होंने कहा कि यात्रा काफी अच्छी चल रही है. उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हरियाणा की जनता बीजेपी से अपना पीछा छुड़वाना चाहती है और वह कांग्रेस को एक विकल्प के तौर पर देख रही है. विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगा. जो पार्टी का आदेश होगा, उसका हम सब पालन करेंगे. मेरी इच्छा मेरी जगह है, अंतिम फैसला हाईकमान करेगा.

कुमारी सैलजा ने कहा कि मेरी इच्छा पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ने की थी और अब भी विधानसभा चुनाव लड़ने की है. उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट वितरण का काम जल्द पूरा हो जाएगा. हमारी स्क्रीनिंग कमेटी जल्द ही नाम तय करके पार्टी की इलेक्शन कमेटी को भेज देगी. उसके बाद हम जनता के बीच में जाकर लोगों से वोट करने की अपील करेंगे.

जेजेपी विधायकों पर कुमारी सैलजा ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद ने जेजेपी के विधायकों के पार्टी छोड़ने पर कहा, जेजेपी तो पहले दिन से भानुमति का कुनबा है, जो उनके विधायक बने वो हमारे यहां से गए थे. उनका आपस में कभी तालमेल नहीं बना. वक्त आने पर उन्होंने बिखरना ही था. पार्टी में युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए हमारी कोशिश युवाओं को बढ़ावा देने की रही है. नए चेहरे सियासत में आने चाहिए. मेरा मानना है कि पार्टी में अनुभव और युवा का समन्वय होना चाहिए.

हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए 1 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा. 4 अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनावों के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर और जांच की अंतिम तारीख 13 सितंबर है. वहीं, नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 सितंबर तक होगी.

हरियाणा में हैं 90 विधानसभा सीटें

बता दें कि हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं. जिनमें 73 सामान्य और 17 अनुसूचित जाति (एससी) की सीटें हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस बार के चुनाव में 10,321 शतायु मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होंगे. हरियाणा विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है. चुनाव अधिकारियों ने हाल ही में तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा का दौरा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget