एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: हरियाणा में AAP ने हर गांव से जीत का बनाया खास प्लान, सुशील गुप्ता बोले- ‘पंजाब और दिल्ली के मुकाबले...’

Haryana Elections 2024: AAP लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है AAP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि AAP प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने की लड़ाई लड़ रही है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में साल 2024 में विधानसभा के चुनाव होने है. उससे पहले बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बड़े जोर शोर से अपने चुनावी अभियान में जुटी है. चुनावों में जीत हासिल करने के लिए कोई भी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही. इसके लिए हर सियासी समीकरण पर काम किया जा रहा है. इसके साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी मजबूती के लिए अपने संगठन को मजबूत कर रही है. इस दिशा में अगर आम आदमी पार्टी की बात की जाए तो हरियाणा में अपने संगठन का निर्माण किया है.

गांव स्तर से लेकर ब्लॉक तक बनाए गए है प्रभारी
हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अब 366 मजबूत साथियों को 366 ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही उन्हें भी एक ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया है, ताकि ब्लॉक लेवल पर संगठन मजबूत हो सके. डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़ी मजबूती के साथ अपने संगठन का निर्माण किया है. राज्य स्तर पर, जिला स्तर पर, विधानसभा के ब्लॉक स्तर पर, सर्कल लेवल पर फिर गांव लेवल पर हमने अपने संगठन का निर्माण किया है.

सुशील गुप्ता ने कहा कि पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने ऐसा किया है. हमने हर गांव के अंदर 21 आदमियों की एक कमेटी बनाई है. वार्ड के अंदर 21 व्यक्तियों की कमेटी बनाई है. पूरे जोश शोर के साथ 366 लोगों को 366 ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है. उनके साथ-साथ अशोक तंवर, अनुराग ढ़ाडा, चित्रा सरवारा, निर्मल सिंह, बलबीर सिंह सैनी को भी ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है ताकि ब्लॉक लेवल पर संगठन और मजबूत हो सके.   

‘व्यवस्था परिवर्तन करने की लड़ाई लड़ रही है AAP’
AAP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन करने की लड़ाई लड़ रही है. हरियाणा का भ्रष्टाचार खत्म करना है, बेरोजगारी खत्म करनी है, अच्छे स्कूल बनाने है, अच्छे हॉस्पिटल बनाने है. दिल्ली की तरह 24 घंटे बिजली-पानी फ्री देना है. ये साऱी व्यवस्था बदलने की लड़ाई हम लड़ रहे है और इसके लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है. 2024 के चुनावों में पंजाब और दिल्ली के मुकाबले और बेहतर लड़ाई हम हरियाणा में लड़ेंगे. 

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election 2024: खट्टर-सैनी की जोड़ी बनाएगी BJP की जीत के लिए रणनीति, 24 नवंबर की बैठक खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget