एक्सप्लोरर

Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा में चाचा अभय चौटाला और भतीजे दुष्यंत चौटाला के बीच हुई नोकझोंक, जानें वजह

Haryana Assembly Budget Session: विधानसभा में चाचा अभय चौटाला और भतीजे दुष्यंत चौटाला के बीच नोकझोंक देखने को मिली. इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा गया कि लोग माफिया को आश्रय दे रहे हैं.

Haryana News: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कुछ मुद्दों को लेकर टीका-टिप्पणी के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला की मंगलवार को विधानसभा में उनसे नोकझोंक हुई. जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता दुष्यंत चौटाला, अभय चौटाला के भतीजे हैं. इनेलो से अलग होकर 2018 में बनी जजपा की अगुवाई दुष्यंत के पिता और अभय के बड़े भाई अजय सिंह चौटाला करते हैं.

‘शराब को कांच की बोतलों में बेचने बेचने को लेकर शुरू हुआ विवाद’
विधानसभा में बहस के दौरान अभय चौटाला ने कहा अगर कोई भी सदस्य खड़ा होकर यह कहे कि अभय सिंह ने कभी किसी माफिया को आश्रय दिया है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. यह मुद्दा तब सामने आया जब अभय चौटाला ने विधानसभा में राज्य के बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए शराब की एक श्रेणी का उल्लेख किया जिसे राज्य में प्लास्टिक की बोतलों में बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इनेलो अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय चौटाला ने आरोप लगाया, ‘‘हर दिन नए माफिया का जन्म होता है. अब एक नई नीति आने वाली है जिसके तहत राज्य में कांच की बोतलों के अलावा शराब की बिक्री की अनुमति नहीं होगी. इससे एक नए माफिया को जन्म मिलेगा.

‘अभय बोले-किसे लाभ देने के लिए उठाया कदम’ 
अभय ने पूछा कि क्या यह कदम किसी को लाभ देने के लिए उठाया गया है और उन्होंने पूछा कि इससे सरकार को कैसे फायदा होगा. इस पर जवाब देते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार ने चोरी रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं जिसके परिणामस्वरूप आबकारी राजस्व बढ़ा है. दुष्यंत ने आरोप लगाया कि उन्होंने (अभय) जिसका जिक्र किया है उससे लगता है कि उनका माफिया से कुछ संबंध हो सकता है इसलिए उनका दर्द झलक रहा है. 

‘दुष्यंत चौटाला ने माफिया को आश्रय देने का लगाया आरोप’
इस दौरान दुष्यंत चौटाला की तरफ से कहा गया कि लोग माफिया को आश्रय दे रहे हैं. इसपर अभय चौटाला ने कहा कि उन्हें नाम लेने चाहिए. दुष्यंत ने इस पर कहा, ‘‘जो आश्रय दिया करते थे, वे अब कह रहे हैं कि कौन माफिया को आश्रय दे रहा है. यह सदन अच्छी तरह जानता है कि कौन किसका मित्र रहा है और कौन माफिया को शरण देता रहा है. मुझे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है. यहां मौजूद कांग्रेस और बीजेपी सदस्य इस पर बोल सकते हैं. अभय ने इस पर कड़ी आपत्ति जतायी और कहा कि अगर कोई भी सदस्य खड़ा होकर यह दावा करता है कि अभय सिंह ने कभी भी किसी माफिया को शरण दी है तो वह राजनीति छोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें: Gurugram Cyber Fraud: साइबर अपराधियों ने अपनाया ठगी का नया तरीका, गिरफ्तार बैंक मैनेजर ने किया हैरान करने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget