एक्सप्लोरर

हरियाणा का राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी 700 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार, सप्लाई करने के लिए जा रहा था अमृतसर

Haryana Crime: हिसार जिले में हांसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 700 नशीले इंजेक्शन बरामद किए है. इन इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है.

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने इन दिनों नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है. जिसके तहत शुक्रवार को हिसार जिले में हांसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सीलिंग अभियान के तहत 700 नशीले इंजेक्शन बरामद किए है. इन इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान रोहतक जिले के मदीना गांव निकासी अजय के रूप में हुई है. एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा आरोपी खिलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मुख्य सप्लायर की पहुंचने की कोशिश

700 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किए गए राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी अजय से अब पूछताछ की जा रही है कि वो नशे के इंजेक्शन कहां से लाया था और किन-किन जगहों पर ये सप्लाई किए जाने थे. पुलिस आरोपी खिलाड़ी के जरिए अब मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि उसे अमृतसर में होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट में इन इंजेक्शनों की सप्लाई करनी थी.

एडीजीपी के आदेश पर चलाया गया सीलिंग अभियान

हांसी पुलिस ने एडीजीपी श्रीकांत जाधव के आदेश पर सीलिंग अभियान चलाया हुआ था. अभियान के तहत पूरे जिले में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही थी. एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि रोहतक की तरफ से आ रही एक गाड़ी में नशीली दवाइयां आ रही हैं. जिस पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने जग्गा बाड़ा माइनर पुल पर हांसी डाटा रोड पर शक के आधार पर गाड़ी रुकवाकर उसकी चेकिंग की. मौके पर दिनेश राणा ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर और राजपत्रित अधिकारी डॉक्टर सुधीर मलिक वेटनरी सर्जन हांसी को बुलाकर आरोपित की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 700 इंजेक्शन नशीले बरामद किए गए.

हांसी की एसपी नितिका गहलोत ने बताया की हमने नशे में प्रयोग होने वाले इंजेक्शनों के साथ स्टेट लेवल खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है. इस प्रकार के इंजेक्शन का प्रयोग अक्सर खिलाड़यों द्वारा किया जाता है. एसपी ने बताया कि आरोपित को ये इंजेक्शन पंजाब लेकर जाने थे. खिलाड़ी से हमारी टीम पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: पंजाबी गानों में बंदूक और गन कल्चर के खिलाफ सरकार का बड़ा फैसला क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget