एक्सप्लोरर

Gurugram: खुद को पत्रकार और पुलिसकर्मी बताकर लोगों से वसूली करते थे बदमाश, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Gurugram Crime News: खुद को पत्रकार और पुलिसकर्मी बताकर लोगों से जबरन उगाही करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में खुद को पत्रकार और पुलिसकर्मी बताकर लोगों से रंगदारी वसूलने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अन्य राज्यों में भी 100 से अधिक व्यक्तियों से रंगदारी वसूली की है. इनकी पहचान जयपुर निवासी मोहित कुमार टांक और देवकीनंदन के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है.

पुलिस अधिकारी बनकर मिला आरोपी
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने चार जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने एस्कॉर्ट सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक वेबसाइट के माध्यम से उससे संपर्क किया. उन्होंने उससे संपर्क किया और गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित साइबर पार्क में आने को कहा. जब वह वहां पहुंचा तो उसे एक कार में ले जाया गया जहां आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और साइबर अपराध करने पर जेल भेजने की धमकी दी. उक्त व्यक्ति से 1 लाख रुपए की मांग की गई और कहा गया कि अगर वो रुपए नहीं देगा तो उसे जेल भेज दिया जाएगा. शिकायकर्त्ता का कहना है कि उसने अपने भाई के खाते से 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए. आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.  

पत्रकार और पुलिसकर्मी बनकर करने लगे उगाही
पुलिस ने इन आरोपियों के गाड़ी चालक सुनील को पांच जून को ही गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी बरामद की गई थी. वहीं दोनों आरोपियों की पहचान मोहित कुमार टांक और देवकीनंदन की रूप में हुई है. आरोपी मोहित कुमार टांक ने बताया कि वो जयपुर का रहने वाला है पहले वो जयपुर में टूरिस्ट गाइड का काम करता था. उसने जयपुर में ही किराए पर रहने वाले देवकीनंदन और सुनील को अपने साथ मिलाकर लोगों से नकली पत्रकार और पुलिसकर्मी बनकर जबरन उगाही करने की योजना बनाई. 

यह भी पढ़ें: Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब में बिपरजॉय का दिखेगा असर, कई इलाके येलो अलर्ट पर, इस दिन हो सकती है मॉनसून की एंट्री

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget