एक्सप्लोरर

Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब में बिपरजॉय का दिखेगा असर, कई इलाके येलो अलर्ट पर, इस दिन हो सकती है मॉनसून की एंट्री

Weather Update Today: हरियाणा-पंजाब में बिपरजॉय तूफान की वजह से बारिश की पूरी-पूरी संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी. जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी.

Haryana & Punjab Weather Today: हरियाणा और पंजाब में बिपरजॉय तूफान का असर देखने को मिलेगा. जिसकी वजह से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. बिपरजॉय तूफान का असर 19 जून तक दिखाई देने वाला है. बिपरजॉय तूफान राजस्थान से होते हुए हरियाणा के दक्षिण भाग से मध्य प्रदेश के ओर जाने वाला है. हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद 6 जिलों में बिपरजॉय तूफान का असर ज्यादा दिखने वाला है.   

हरियाणा में 20 जून तक येलो अलर्ट
हरियाणा में बिपरजॉय तूफान की वजह से बादल गरजने के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए हरियाणा के दक्षिण के जिलों में 18 जून से 20 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी. 18 और 19 जून को बिपरजॉय तूफान का ज्यादा असर देखने को मिलेगा. इसके अलावा पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लगातार परिवर्तन आ रहा है.

27 जून तक पहुंच सकता है मानसून
नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा और पंजाब में चक्रवाती परिसंचरण की वजह से अब 27-28 जून के आसपास मानसून पहुंचने की संभावना है. लेकिन मौसम विभाग ने अभी इसके लिए अलर्ट जारी नहीं किया है.

धान की बिजाई शुरू
मौसम विभाग के अनुसार यह मौसम धान की बिजाई के लिए सबसे अच्छा है. धान की बिजाई के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है ऐसे में बारिश की वजह से पानी की कमी दूर हो जाएगी.

अभी कहां-कितना है तापमान
• चंडीगढ़ में अभी तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस है.
• अंबाला में अभी तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस है.
• हिसार में अभी तापमान 30  डिग्री सेल्सियस है.
• करनाल में अभी तापमान 30. 11 डिग्री सेल्सियस है.
• अमृतसर में अभी तापमान 26.4  डिग्री सेल्सियस है.
• पटियाला में अभी तापमान 27.4  डिग्री सेल्सियस है.
• लुधियाना में अभी तापमान 34.6  डिग्री सेल्सियस है.

यह भी पढ़ें: Faridkot Road Accident: फरीदकोट विधायक की सुरक्षा जिप्सी ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget