एक्सप्लोरर

Gurugram Murder: गुरुग्राम में पत्नी के चरित्र पर शक, गला दबाकर हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया

Haryana Murder Case: गुरुग्राम पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची थी. पुलिस की जांच में पति की साजिश का पर्दाफाश हो गया.

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम में रिश्ते का कत्ल हुआ है. पत्नी के चरित्र पर शक ने पति को कातिल बना दिया. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने आज (बुधवार) बताया कि आरोपी पति सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है. सतीश उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का रहने वाला है. संदीप कुमार ने बताया कि 10 जून को सेक्टर-40 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रा आवास कॉलोनी में रीना नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. खुदकुशी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची.

घर पर पती सतीश कुमार और 2 बच्चे मिले. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. जांच के दौरान खुदकुशी का मामला संदिग्ध लगा. पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क किया. 11 जून को महिला के भाई सुदामा ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने पुलिस को बताया कि सतीश बहन की पिटाई किया करता था. बहन रीना की शादी करीब 12 साल पहले सतीश से हुई थी. सतीश परिवार के साथ इंद्रा आवास कॉलोनी में रहता था. मौत की खबर सुनकर भाई बहन के घर पहुंचा.

पति निकला पत्नी का हत्यारा

पूछताछ में सुदामा को पता चला कि 10 जून की दरमियानी रात जीजा ने मारपीट के बाद बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. भाई के बयान पर पुलिस ने सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ में उसने सच उगल दिया. पति ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह होने की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया है. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने शव को चुन्नी से बांधकर पंखे पर लटका दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने पुलिस को फोन कर पत्नी की फांसी लगाकर खुदकुशी करने की जानकारी दी. 

(रिपोर्ट- राजेश यादव)

Kaithal Case: कैथल में सिख युवक की पिटाई पर भड़के चरणजीत चन्नी, BJP-कंगना रनौत पर बोला हमला, 'पंजाब में हिंदुओं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget