एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में मतगणना कर्मियों की ड्यूटी के लिए रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी, जानें क्या है तैयारी?

Gurugram Lok Sabha Election Result 2024: गुरुग्राम लोकसभा के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतगणना स्टाफ को विधानसभा आवंटित की गई है.

Gurugram Lok Sabha Election 2024 Counting Preparation: गुड़गांव संसदीय क्षेत्र के तहत गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभा की मतगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो. इसके लिए जनरल ऑब्जर्वर डॉ. दिलराज कौर व कॉउंटिंग ऑब्जर्वर एजाज सराफ की उपस्थिति में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के लिए सोमवार को विधानसभा अनुसार मतगणना की रेंडमाइजेशन का कार्य संपन्न किया गया. 

लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न रेंडमाइजेशन की इस प्रक्रिया के दौरान गुरुग्राम के जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा भी उपस्थित रहे.

कर्मचारियों को किए जाएंगे टेबल अलॉट
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने रेंडमाइजेशन से जुड़ी जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इस रेंडमाइजेशन के तहत सभी कर्मचारियों को मतगणना के लिए विधानसभा अलॉट की गई है. इसके बाद 4 जून की सुबह रेंडमाइजेशन की तहत इन कर्मचारियों को टेबल अलॉट किए जाएंगे, ताकि मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हो सके. 

14 टेबल होंगी कॉउंटिंग स्टाफ के लिए
गुडग़ांव लोकसभा के लिए जिला की सभी चार विधानसभाओं की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में संपन्न होगी. गुडग़ांव व बादशाहपुर विधानसभा के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. सोहना व पटौदी विधानसभा के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया हैं. प्रत्येक मतगणना केंद्र में 16 टेबल लगाई गई है. जिसमें 14 टेबल कॉउंटिंग स्टाफ के लिए होंगी. प्रत्येक टेबल पर एक कॉउंटिंग माइक्रो ऑब्जर्वर, एक कॉउंटिंग सुपरवाइजर व एक कॉउंटिंग असिस्टेंट मौजूद रहेंगे. 

कर्मचारियों को दिया जा चुका है प्रशिक्षण
वहीं एक टेबल एआरओ व एक टेबल कॉउंटिंग ऑबजर्वर के लिए  रहेंगी. इसके अतिरिक्त तीन टेबल रिजर्व रखी गई हैं. ईटीपीबीएस की कॉउंटिंग के लिए 25 टेबल लगाई गई हैं. मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ जगनिवास, पटौदी के एसडीएम होशियार सिंह, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, डीआईओ विभु कपूर, निर्वाचन तहसीलदार राजेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: पंजाब: शीतल अंगुराल को बड़ा झटका, वोटिंग से पहले AAP छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में प्रदूषण का खतरा बढ़ा, पटियाला-लुधियाना की हवा सबसे ज्यादा खराब
पंजाब में प्रदूषण का खतरा बढ़ा, पटियाला-लुधियाना की हवा सबसे ज्यादा खराब
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
हरसिमरत बादल ने मानसा SSP को लोकसभा में घसीटा, दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
हरसिमरत बादल ने मानसा SSP के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, जानें मामला
पंजाब: 3 विधायकों के BJP में जाने पर परगट सिंह बोले, 'AAP एक डूबता जहाज'
पंजाब: 3 विधायकों के BJP में जाने पर परगट सिंह बोले, 'AAP एक डूबता जहाज'

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', कप्तान शुभमन गिल बोले
टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', कप्तान शुभमन गिल बोले
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget