एक्सप्लोरर

Kinnar Pension Scheme: गुरुग्राम में किन्नरों के लिए भी पेंशन स्कीम, सरकार हर महीने देगी इतने रुपये, ऐसे करें आवेदन

Gurugram Kinnar Pension Scheme: गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि अभी तक किसी किन्नर ने पेंशन स्कीम के लिए आवेदन नहीं किया है. उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए पेंशन दिया जा रहा है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में किन्नर (Kinnar) समाज के लिए भी पेंशन स्कीम शुरू कर दी गई है. हरियाणा सरकार (Haryana Government) इस स्कीम के तहत हर महीने 2750 रुपये दे रही है. पूरे गुरुग्राम जिले में अलग-अलग वर्ग के 91630 लोग इस पेंशन स्कीम का फायदा उठा रहे हैं. जिले में पेंशन स्कीम का फायदा जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है. गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव (Nishant Kumar Yadav) ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से समाज के अति पिछड़े, निराश्रित बच्चों, विधवा, दिव्यांग और वृद्धजन आदि जरूरतमंद तबके को हर महीने सरकार की नीतियों के अनुसार सहायता राशि दी जा रही है.

इसके साथ ही डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किन्नर समुदाय के लिए भी पेंशन योजना शुरू की हुई है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति-पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग की ओर से अलग-अलग वर्गों की भलाई के लिए पेंशन स्कीम चलाई जा रही है. गुरुग्राम में भी समाज कल्याण विभाग हर महीने करोड़ों रुपये की राशि इन लाभपात्रों को सीधे उनके खातों में भिजवा रहा है.

लाडली स्कीम के तहत भी दिए जा रहे हैं पैसे

निशांत कुमार यादव ने बताया कि 51 हजार 322 पात्रों को वृद्धावस्था, 4 हजार 365 को दिव्यांगता, 30 हजार 844 विधवा महिलाओं को, 4 हजार 458 निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता, लाडली स्कीम के तहत 489 लड़कियों, स्कूल नहीं जा रहे 151 दिव्यांग बच्चों और एक मूकबधिर बालक को सरकार की ओर से मासिक पेंशन का लाभ दिया जा रहा है. इस तरह से गुरुग्राम जिले में कुल 91 हजार 630 व्यक्ति सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से हर महीने सम्मानपूर्वक जीवनयापन के लिए सहायता राशि प्राप्त कर रहे हैं.

किन्नरों को हर महीने मिलेंगे 2750 रुपये

वहीं डीसी ने बताया कि अभी तक किसी किन्नर ने पेंशन स्कीम के लिए आवेदन नहीं किया है. इसके अलावा बौने व्यक्तियों ने भी पेंशन के लिए आवेदन नहीं किया है. समाज कल्याण विभाग किन्नर समुदाय को समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए हर महीने 2750 रुपये की पेंशन दे रहा है. सरकार ने इस वर्ग की उन्नति के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड गठित करने और उनके संरक्षण के लिए अलग से सेल बनाने की दिशा में काम शुरू किया है.

किन्नर ऐसे कर सकते हैं आवेदन

डीसी ने कहा कि किन्नर वर्ग के पात्र को यह पेंशन लेने के लिए अपना आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण और सिविल सर्जन से जारी मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा. इसके लिए आवेदक को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या अंत्योदय सरल केंद्र में जाकर सरल पोर्टल पर आवेदन करना होगा. स्थानीय लघु सचिवालय के सामने विकास सदन में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से भी इस योजना के बारे में संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Haryana: गुरुग्राम के पब में बाउंसरों की गुंडागर्दी, NRI और उसकी महिला मित्र से मारपीट, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget