एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में पिता-भाई ने किया रिश्ते को तार-तार, किशोरी से 3 साल से कर रहे थे रेप, अब हुए गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में रिश्तों को तार-तार कर देने का एक मामला सामने आया है. पिता और भाई के दुष्कर्म की शिकार 11 वीं कक्षा की छात्रा के अनुसार दोनों पिछले तीन साल से उसके साथ रेप कर रहे थे.

Gurugram News: राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी का सिर शर्म से झुक जाएगा. एक लड़की अपने पिता और भाई के साए में खुद को जितना सुरक्षित महसूस करती है उतना दुनिया मे किसी और के साथ नहीं, लेकिन जब वे दोनों ही जिस्मखोर हो जाएंगे तो क्या होगा?

स्कूल में फूट-फूट कर रोई 11 वीं की छात्रा 

एक 11 वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली 16 साल की छात्रा काफी समय से स्कूल में गुमसुम, चुप-चाप और डरी-सहमी सी रहती थी. जब एक दिन स्कूल टीचर ने उससे, उसके इस तरह से चुप-चाप रहने की वजह पूछी तो वो फूट-फूट कर रोने लगी, और जब स्कूल टीचर जे उसे शांत कराकर कारण जाना, तो शिक्षक के पैरों तले से जमीन खिसक गई. दरअसल, उस लड़की के साथ पिछले तीन साल से गंदा काम होता आ रहा है, और इसे किसी और ने नहीं बल्कि उसके उन अपनों ने ही अंजाम दिया है, जिनकी छत्र-छाया के आम तौर पर बच्चे खुद को महफूज महसूस करते हैं.

घर में ही हुई किशोरी की आबरू तार-तार

रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना इलाके की है, जहां एक किशोरी के पिता और भाई ने मिल कर उसके साथ कई बार गंदा काम किया.  उन्होंने ने घर के अंदर ही उस मासूम की हंसी-खुशी छीन कर उसकी मासूमियत को तार-तार कर दिया.

कई बार पिता-भाई ने किया रेप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के साथ हो रहे गलत काम की जानकारी उसकी टीचर ने स्कूल प्रिंसिपल को दी. जिन्होंने आगे इसकी जानकारी पुलिस को दी. जहां बच्ची को ले जाकर 4 घंटे तक उसकी काउन्सलिंग की गई. तब जाकर किशोरी ने अपने पिता और भाई द्वारा किए जा रहे यौन शोषण का खुलासा किया. उसने बताया कि जब भी उसकी मां बाहर जाती थी, तो उसके पिता और भाई उसका फायदा उठा कर उसके साथ रेप करते थे. और ऐसा उन्होंने कई बार किया था. उसने बताया कि उसकी मां को भी उसके साथ हो रहे गलत काम की जानकारी थी, लेकिन वह कभी उनके खिलाफ खड़ी होने की हिम्मत नहीं कर पाई.

पिता और भाई गिरफ्तार, पुलिस लेगी रिमांड पर

पुलिस ने किशोरी के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पॉस्को एक्ट सहित रेप की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है. जिन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी.

ये भी पढ़ें : -Shocking: सरकारी योजना का फायदा उठाने के लिए भाई ने अपनी बहन से ही कर ली शादी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget