एक्सप्लोरर

Shocking: सरकारी योजना का फायदा उठाने के लिए भाई ने अपनी बहन से ही कर ली शादी

फिरोजाबाद के टूंडला से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पैसा पाने के लिए एक भाई ने अपनी बहन से शादी कर ली, मामले का खुलासा होने पर जांच की जा रही है.

Viral News: एक अजीबोगरीब घटना में एक शख्स ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पैसा पाने के लिए अपनी ही बहन से सामूहिक विवाह कर लिया. दरअसल, शादियां समाज कल्याण विभाग द्वारा कराई जाती हैं. सामूहिक विवाह योजना के तहत, राज्य सरकार प्रत्येक जोड़े को घरेलू उपहार के अलावा 35,000 रुपये देती है. योजना के विवरण के अनुसार, दूल्हे के बैंक खाते में 20,000 रुपये जमा किए जाते हैं और 10,000 रुपये का उपहार भी दिया जाता है. शादी 11 दिसंबर को फिरोजाबाद के टूंडला में हुई.

भाई-बहन के रूप में हुई जोड़े की पहचान
मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय ग्रामीणों ने विवाहित जोड़े को भाई-बहन के रूप में पहचाना. कार्यक्रम का आयोजन टूंडला प्रखंड विकास कार्यालय के प्रांगण में किया गया, जिसमें 51 अन्य जोड़ों का भी विवाह संपन्न हुआ.प्रखंड विकास पदाधिकारी टूंडला नरेश कुमार ने कहा कि इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जिस भाई के आधार कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है, उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मामले की जांच जारी
प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि विवाह के लिए जोड़ों की तलाश और सत्यापन कर रहे ग्राम पंचायत सचिव मेरसेना कुशलपाल, ग्राम पंचायत घिरौली सचिव अनुराग सिंह, एडीओ सहकारिता सुधीर कुमार, एडीओ समाज कल्याण विभाग चंद्रभान सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज 
बीडीओ का कहना है कि आरोपी भाई के खिलाफ फर्जी तरीके से शादी करने के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है. इसके अलावा फर्जीवाड़ा करने के आरोप में कई अन्य जोड़ों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. एक महिला से सामान भी वापस लिया गया है. वहीं मामले की जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है अमृतपाल सिंह, जिसकी वजह से अमृतसर में मचा बवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget