एक्सप्लोरर

Gurugram News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिल रहे झटके पर झटके! अब हरियाणा में इस मुस्लिम नेता ने थामा BJP का दामन

Haryana Politics: राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बीजेपी की नीति और रीति दोनों ही देश के लिए लाभदायक है, इसीलिए नीति रीति देखकर लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और बीजेपी का अब कुनबा बढ़ता जा रहा है.

Congress Leaders Join BJP: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. आज कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस पार्टी में वर्षों मेहनत करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी में नहीं दिया था सम्मान तो बागी होकर थाम लिया बीजेपी का दामन.

बीजेपी की रीति और नीति दूसरी पार्टियों के नेताओं को पसंद आ रही है. यही कारण है कि लगातार बीजेपी का परिवार बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, जिला अध्यक्ष कमल यादव, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश यादव और कल्याण सिंह चौहान की उपस्थिति में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा गुरुग्राम के चेयरमैन मुफीद खान के साथ दर्जनों लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को पार्टी का प्रतीक पटका पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई. राव इंद्रजीत सिंह ने नए साथियों का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा  कि उन्हें  पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया  जाएगा.

बीजेपी में शामिल हुए ये सदस्य
बीजेपी ज्वाइन करने वाले नूनहेरा सरपंच सबनम, सूबेदार अतरखान, मेंबर राजबीर, मेंबर मुबीन, मेंबर मशरूद, पंच हरपाल, अब्दुल गनी, मुलफैज, कामनूद्दीन, मुफतीक, हाजी शमशुदीन, पूर्व पंच चतरी, आबिद, आयुष, खालिद, हाजी अली के अलावा झाड़सा गांव से हर्ष कौशिक ने बीजेपी व श्री राव का आभार जताया और भरोसा  दिलाया कि वे निष्ठा के साथ काम करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे.

बीजेपी का कुनबा बढ़ता जा रहा है
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बीजेपी की नीति और रीति दोनों ही देश के लिए लाभदायक है. इसीलिए नीति रीति देखकर लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. कांग्रेस ने इतने वर्षों में उनकी कद्र नहीं जानी. इसीलिए ये अब बीजेपी परिवार में शामिल हो गए हैं और बीजेपी का अब कुनबा बढ़ता जा रहा है. इसके साथ साथ राव इंद्रजीत सिंह ने ये भी कहा की अगर कांग्रेस परिवार के सदस्य ऐसे ही बीजेपी में शामिल होते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस का परिवार बिल्कुल खत्म हो जाएगा और बीजेपी का परिवार बहुत बड़ा हो जाएगा.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Delhi Chalo Protest: 'दिल्ली जाने का सबको अधिकार लेकिन ट्रैक्टर ट्रांसपोर्ट का साधन नहीं...' किसानों के विरोध प्रदर्शन पर बोले सीएम खट्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget