एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में चिंटल पैराडिसो सोसायटी के निवासियों और बिल्डर्स की ADC से मीटिंग, जानें- क्या हुआ फैसला?

Gurugram Chintels Paradiso News: गुरुग्राम की चिंटल पैराडिसो सोसायटी के लोगों और बिल्डर्स के साथ एडीसी हितेश कुमार मीणा ने शनिवार को बैठक की. इसमें एडीसी ने बिल्डर प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) के चिंटल पैराडिसो (Chintels Paradiso) सोसायटी के लोगों के साथ शनिवार को एडीसी हितेश कुमार मीणा (Hitesh Kumar Meena) ने लघु सचिवालय में बैठक की. एडीसी ने इस दौरान उनकी शिकायतों का समाधान और उनके हितों का ध्यान रखने की बात कही. एडीसी हितेश कुमार मीणा ने कहा है कि चिंटल पैराडिसो सोसायटी में रहने वाले सभी नागरिकों के हितों का ध्यान रखा जाएगा. जिला प्रशासन ने इस दिशा में चिंटल बिल्डर्स को ठोस निर्देश जारी किए हुए हैं.

एडीसी हितेश कुमार मीणा ने चिंटल पैराडिसो सोसायटी के ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी और एच टावर के प्रतिनिधियों और बिल्डर्स के साथ दो अलग-अलग बैठक की. उन्होंने इस बैठक में कहा कि ए, बी और सी ब्लॉक के निवासियों की मांग पर उनके फ्लैट्स की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा. साथ ही 33 केवी पावर सब स्टेशन को शिफ्ट करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इसके अलावा बिल्डर्स के साथ इन नागरिकों की नियमित रूप से आंतरिक बैठक होगी, जिसमें समस्याओं के निदान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा.

एडीसी ने और क्या दिशा निर्देश दिए?

ए, बी, सी के बाद एडीसी हितेश मीणा ने सभागार में डी, ई, एफ, जी और एच टावर के निवासियों के साथ बैठक की. एडीसी मीणा कहा कि सोसाइटी में नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से असुरक्षित टावर्स को खाली करने के आदेश भी दिए गए हैं. वहीं बिल्डर प्रबंधन को भी सोसाइटी निवासियों के साथ समझौते और पुनर्वास के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.

शिकायतों का निवारण करने का दिया आश्वासन

एडीसी हितेश कुमार मीणा ने बैठक में धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों की बात सुनी और फ्लैट धारकों की शिकायतों का निवारण करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने चिंटल पैराडिसो सोसायटी के निवासियों के हित में जो भी समाधान वाजिब हैं, उसके लिए उच्च स्तर पर विशेषज्ञों की टीम से हर मामले का बारीकी से निरीक्षण करवाया गया है. उसके बाद आरडब्ल्यूए और बिल्डर्स के साथ बैठकें हुई हैं. इस प्रक्रिया में सरकारी नियमों का भी ध्यान रखा जा रहा है. इस मौके पर डीटीपी(ई) मनीष यादव भी मौजूद रहे. 

यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget