एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश नाकाम, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Punjab Police: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट्ट संभालता है. आंतकियों की ओर से पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही थी.

Punjab Crime News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने प्रदेश में अशांति फैलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है. एसएसओसी अमृतसर (Amritsar) ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 2 आईईडी, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां बरामद हुई हैं. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी है.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट्ट संभालता है. आंतकियों की ओर से पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही थी. इसका पुलिस ने पर्दाफाश किया है. डीजीपी ने लिखा पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने का प्रयास में जुटी है. 

पंजाब पुलिस लगातार चला रही अभियान

पंजाब पुलिस पंजाब में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार अपने अभियान में जुटी हुई है. नशा तस्करों के अलावा गैंगस्टरों, आतंकियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. इसी सप्ताह ही पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था. लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा से मादक पदार्थ के एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से 4.94 करोड़ रुपये भी जब्त किए गए थे.

डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया था कि गिरफ्तार किया गया तस्कर जम्मू से 30 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े लोगों में से एक था. उसके तस्कर के पास से 4.94 करोड़ रुपये के साथ-साथ 38 फर्जी वाहन नंबर प्लेट और एक रिवॉल्वर भी मिला था. वहीं अभी दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर से दो लोगों के पास से कथित तौर पर 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी. बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: क्या सुनील जाखड़ की अगुवाई में नेताओं को रास नहीं आ रही BJP? लोकसभा चुनाव से पहले ही हो गया बड़ा खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget