एक्सप्लोरर

Amarinder Singh News: क्या अपनी पार्टी का BJP में विलय करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, यहां जानें जवाब?

Punjab News: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अगले हफ्ते पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं.

Amarinder Singh to Join BJP: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) अगले सप्ताह बीजेपी (BJP) में शामिल होंगे और अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) का भी बीजेपी में विलय करेंगे. इस बात की जानकारी उनकी ही पार्टी के एक प्रवक्ता ने दी. पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस (Congress) को छोड़ दिया था और इसके बाद उन्होंने पिछले साल ही पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का गठन किया था. पीएलसी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल (Pritpal Singh Baliawal) ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरिंदर सिंह दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे.

पीएलसी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि सात पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद पीएलसी में शामिल हुए अब वह भी बीजेपी का दामन थामेंगे. बलियावाल ने कहा कि पीएलसी के अन्य पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष अगले सप्ताह चंडीगढ़ में एक अलग कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल होंगे. कैप्टन अमरिंदर सिंह हाल ही में अपनी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कराकर लंदन से लौटे हैं, उन्होंने इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

अमित शाह से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में नार्को-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के विकास के विभिन्न मुद्दों को लेकर उनसे चर्चा की. इससे पहले जुलाई में ही पंजाब के वरिष्ठ बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया था कि अमरिंदर सिंह ने लंदन रवाना होने से पहले अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय करने की बात बताई थी. पंजाब के दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री पटियाला शाही परिवार से आते हैं. पंजाब में फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में अमरिंदर सिंह की पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन वह खुद भी इस चुनाव में पटियाला शहर से हार गए थे.

Punjab News: चंडीगढ़ पीजीआई में अब तक का सबसे बड़ा गुप्त दान, पूर्व HOD ने दिए 10 करोड़ रुपये 

Punjab: पराली के प्रदूषण को रोकने के लिए साथ आईं पंजाब और दिल्‍ली सरकार, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्‍ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget