एक्सप्लोरर

Haryana Politics: पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा का BJP-JJP की गठबंधन सरकार पर निशाना, बोले- ‘अन्नदाताओं की अनदेखी पड़ेगी भारी’

Karnal News: पूर्व CMभूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र की पीपली, करनाल अनाज मंडी, घरौंडा और पानीपत अनाज मंडी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने BJP-JJP की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा.

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार पर मंडियों में किसानों की फसलों को समय पर ना खरीदने का आरोप लगाया है. उन्होंने गुरुवार को कुरुक्षेत्र की पीपली मंडी, करनाल की अनाज मंडी, घरौंडा अनाज मंडी, पानीपत अनाज मंडी का दौरा किया. इस दौरान हुड्डा ने खट्टर सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार हमेशा की तरह फसल व किसान की बेकद्री कर रही है. मंडियों में कई-कई दिनों तक इंतजार के बावजूद किसान से फसल खरीद नहीं हो रही. 

‘अन्नदाता की अनदेखी बीजेपी-जेजेपी को भारी पड़ेगी’
पीपली अनाज मंडी में किसानों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमने बार-बार सरकार से जल्द खरीद शुरू करने की मांग की, इसके  बावजूद सरकार ने 15 दिन देरी से खरीद शुरू करने का ऐलान किया. लेकिन उसके बाद भी अब पोर्टल न चलने का बहाना बनाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है. हुड्डा ने कहा कि करनाल मंडी में किसानों, आढ़तियों ने बताया कि BJP-JJP सरकार प्राइवेट एजेंसियों को लाभ पहुंचाने व बाजार में फसल का रेट गिराने के लिए जानबूझकर देरी से खरीद शुरू करती है. हुड्डा ने कहा कि अन्नदाता की अनदेखी बीजेपी-जेजेपी को भारी पड़ेगी.

‘हर गैर-जरूरी पोर्टल्स को खत्म करेंगे’
वहीं घरौंडा अनाज मंडी में पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा ने धान-बाजरा खरीद का जायजा लिया और आढ़तियों-मजदूरों से मिले. इस दौरान हुड्डा ने किसानों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP-JJP पहली ऐसी सरकार है जो कतारों को और लंबा करने के लिए पोर्टल व डिजिटाइजेशन का इस्तेमाल कर रही है. ‘मेरी फसल, मेरा ब्यौरा’ जैसे  पोर्टलों ने किसान, मजदूर, आढ़ती समेत हर वर्ग को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है. हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर जनता को परेशान करने वाले तमाम गैर-जरूरी पोर्टल्स को खत्म किया जाएगा. पानीपत अनाज मंडी में भी हुड्डा ने किसान, मजदूर और आढ़तियों से मुलाकात की. वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान हुड्डा ने कहा कि किसान को MSP, मुआवजा, खाद, बीज, दवाई देने में बीजेपी-जेजेपी सरकार विफल साबित हुई है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: नशा तस्करों पर कसता पंजाब पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार, 12 किलो हेरोइन भी बरामद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget