एक्सप्लोरर

Punjab Budget 2023: 10 मार्च को पेश होगा पंजाब का बजट, फिर कैबिनेट की मीटिंग लेंगे वित्त मंत्री हरपाल चीमा

Punjab Budget: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और सीएम भगवंत मान में जमकर बहस हुई. अब शुक्रवार को पंजाब का बजट पेश होना है.

Punjab Budget News: पंजाब में इस समय बजट सत्र चल रहा है. कल यानी शुक्रवार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा (Harpal Cheema) पंजाब का बजट पेश करेंगे. हरपाल चीमा तकरीबन 11 बजे पंजाब का बजट पेश करेंगे. बजट पेश करने के बाद वह प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और फिर कैबिनेट की मीटिंग लेंगे. इससे पहले गुरुवार को पंजाब बजट सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. एक तरफ जहां कांग्रेस (Congress) विधायक सुखपाल खैरा (Sukhpal Khaira) के ट्वीट को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ तो वहीं दूसरी ओर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के माता-पिता अपने बेटे की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सदन के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने प्रदेश सरकार को घेरना शुरू किया.

इसके अलावा बजट सत्र के दौरान सीएम भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बीच तीखी बहस देखने को मिली. बाजवा ने सत्र के दौरान कहा कि कांग्रेस भी अब भ्रष्टाचारियों की पोल खोलने वाली है और मान साहब भी अब बचने वाले नहीं है. उन्होंने कहा कि सिसोदिया के बाद अब कई और अंदर जाने वाले हैं.

अडानी को लेकर कांग्रेस पर उठाए सवाल

इस पर सीएम मान ने कहा कि जो करना है कर लो. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मोदी और अडानी के रिश्ते पर तो सवाल उठाती है, लेकिन छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सरकारों ने जो खदानें दे रखी हैं, उनका कोई जिक्र नहीं करता. इसके अलावा जब सीएम मान ने कहा कि माना मेरी कमीज पर लाखों दाग हैं पर खुदा का शुक्र है कि धब्बा नहीं है तो इस पर बाजवा ने कहा कि धब्बा नहीं अब तो कमीज ही फटने वाली है.

'कैंसर पीड़ितों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रही सरकार'

वहीं सत्र के दौरान बोलते हुए आप नेता लालजीत भुल्लर ने कहा कि हमारी सरकार ने कैंसर पीड़ितों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है, उन्होंने कहा कि मुफ्त यात्रा के लिए बस पास बनाए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Punjab: पंजाब विधानसभा में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget