एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसान फिर भरेंगे सरकार के खिलाफ हुंकार, इस बार बड़े आंदोलन की तैयारी

Farmers Protest News: सोमवार को 18 किसान संगठनों के नेता चंडीगढ़ के किसान भवन में इकट्‌ठा हुए हैं. यहां किसान आंदोलन के लिए रणनीति बनाई जा रही है.

Punjab News: उत्तर भारत के किसान एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी करने में लगे हैं. इस बार आंदोलन कब शुरू होगा और कैसे केंद्र और पंजाब सरकार को घेरा जाएगा, इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है. 18 किसान संगठनों के नेता सोमवार को चंडीगढ़ में इकट्‌ठे हो रहे हैं. बैठक के बाद किसान अपनी आगे की रणनीति के बारे में जानकारी सांझा करेंगे. चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में किसानों की बैठक हो रही है. इसके बाद किसान संगठन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन की जानकारी देंगे.

किसान नेता न्यूनतम मूल्य को लेकर केंद्र सरकार को घेर सकते हैं. किसान नेताओं का कहना है कि किसान आंदोलन के दौरान जो उनसे वादे किए गए गए थे, वो अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं. इसके अलावा किसानों की राज्यों सरकारों से भी कुछ मांगें हैं, जिस पर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी जा सकती है.

किसानों ने कृषि कानूनों को लेकर किया था आंदोलन

जून, 2020 में बीजेपी की केंद्र सरकार 3 नए कृषि कानून लेकर आई थी, जिसके खिलाफ किसानों ने आंदोलन किया. दिल्ली की सीमाओं पर नवंबर महीने में धरना शुरू किया गया. इस दौरान सरकार से किसानों की कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन इससे कोई हल नहीं निकला. किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च भी किया, इसके दौरान लाल किले पर हिंसा भी हुई. आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और पीएम मोदी ने 19 नवंबर को कानूनों को वापस लेने की घोषणा की. किसानों का आरोप है उस समय उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए गए, इस वजह से उन्हें बार-बार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ता है.

पंजाब में गन्ने के रेटों को बढ़ाने के लिए किया था प्रदर्शन

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले किसानों ने पंजाब में गन्ने के रेट बढ़वाने के लिए भगवंत मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था. कई हाईवे के अलावा रेलवे ट्रेकों पर भी धरना दिया गया था. इसके बाद सीएम मान किसानों के साथ बैठक की और उन्हें गन्ने के दाम बढ़ाने का आश्वासन दिया, तब जाकर किसान धरने से उठने के लिए राजी हुए थे. 

यह भी पढ़ें: NCRB Report: पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बड़ा खुलासा, घायलों से ज्यादा रही मरने वालों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget