एक्सप्लोरर

Rail Roko Protest: किसानों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, रेलवे ट्रैक किया जाम, 20 ट्रेनों को करना पड़ा कैंसिल

Amritsar News: केंद्र और राज्य सरकार से परेशान किसान अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे. करीब 4 घंटे तक किसान संगठनों ने धरना दिया. इस दौरान 20 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ी.

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में किसानों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. मंगलवार को किसान संगठन एक बार फिर रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए इकट्ठा हुए. इस दौरान किसानों ने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम रखा रखा. 4 घंटे तक चले इसे रेल रोको आंदोलन की वजह से ट्रेनों पर काफी असर पड़ा और रेलवे ट्रैक पर किसानों के बैठ जाने फिरोजपुर मंडल की 20 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा. जिसकी वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.  

किसानों की क्या है मांग
रेलवे ट्रैक जाम कर धरने पर बैठे किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा गेहूं खरीद पर लगाई गई कटौती को खत्म किया जाए. बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर 75 से 100 प्रतिशत तक 50 हजार और 33 से 75 प्रतिशत के खराब हुई फसल के लिए 25 हजार रुपए के हिसाब से मुआवजा दिया जाए. पंजाब में किसान मोर्चा भगवंत मान सरकार से भी खफा नजर आ रहा है. संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पंजाब पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था. 

अमृतसर के अलावा यहां भी हुआ प्रदर्शन
किसान संगठनों ने बठिंडा रेलवे स्टेशन पर भी विरोध प्रदर्शन किया. रेलवे ट्रैक पर धरना लगाने के बाद किसानों ने ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया. इसके अलावा नाभा के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे भी भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद और भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी फूल के सदस्यों ने धरना देकर रोष प्रदर्शन किया.

गुरदासपुर में भी चला था रेल रोको आंदोलन
इसी माह गुरदासपुर में भी 'किसान मजदूर संघर्ष समिति' ने रेल रोको आंदोलन चलाया था. हाईवे के लिए अधिग्रहण की जमीनों के मुआवजे और बारिश से खराब हुई फसलों को लेकर मुआवजे की मांग की गई थी. प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया था. इस दौरान करीब छह ट्रेनें भी रद्द हुई थी. 

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब की जेलों में गैंगवार की आशंका को लेकर चौकन्ना हुई पुलिस, बना रही है ये खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget