एक्सप्लोरर

Farmer Protest: राकेश टिकैत ने फिर दोहराया- जारी रहेगा आंदोलन, आज इस मुद्दे पर होगी बात

Farmer Protest: राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि आंदोलन अभी जारी रहेगा. एसकेएम सरकार के प्रस्ताव पर हालांकि विचार करेगा.

Farmer Protest: दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की अहम बैठक होने जा रही है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि संयुक्त किसान मोर्चा बुधवार को होने वाली बैठक में कोई बड़ा एलान कर सकता है. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने हालांकि आंदोलन के जारी रहने के संकेत दिए हैं. आज की मीटिंग में सरकार के प्रस्ताव पर बात होगी.

राकेश टिकैत का कहना है कि केंद्र सरकार ने जो प्रस्ताव भेजा है उसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है. राकेश टिकैत ने कहा, ''दो बजे बैठक में इन सब विषयों पर चर्चा होगी. सरकार ने प्रस्ताव भेजा था कि वे हमारी मांगों पर सहमत हैं और हमें अपना आंदोलन वापस ले लेना चाहिए. लेकिन सरकार का प्रस्ताव स्पष्ट नहीं है.''

राकेश टिकैत ने दावा किया है कि सारे मांगें माने जाने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा. उन्होंने कहा, ''सभी चीजों का हल निकलने तक कोई घर नहीं जा रहा है. हमारा आंदोलन कहीं नहीं जा रहा है. हम यहीं रहेंगे.''

बंटे हुए नज़र आ रहे हैं किसान नेता

दूसरी ओर बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि उन्होंने सरकार के प्रस्ताव पर स्पष्टीकरण मांगा है और बुधवार को फिर इस मुद्दे पर बैठक होगी. संयुक्त किसान मोर्चा ने आज दोपहर 2 बजे सिंघु बॉर्डर पर बैठक बुलाई है. संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भी ऐसे संकेत मिले हैं कि आज आंदोलन को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

हालांकि ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि आंदोलन खत्म करने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की राय बंटी हुई है. पंजाब के अधिकतर किसान नेता आंदोलन खत्म करके घर वापस जाने के पक्ष में हैं, जबकि हरियाणा के किसान नेताओं का कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून के बन जाने तक आंदोलन को जारी रखा जाना चाहिए.

Punjab News: अमरिंदर सिंह और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे पर नहीं हुई बात, ढिंढसा के पत्ते भी हैं बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget