एक्सप्लोरर

Farmer Protest: गुरनाम सिंह चढूनी ने 'दिल्ली कूच' को किया रद्द, बोले- आंदोलन के लिए सिर झुकाने को तैयार

Farmer Protest: किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर नेताओं की आपसी फूट खुलकर सामने आ गई थी. गुरनाम सिंह चढूनी ने हालांकि आंदोलन के लिए झुकने के संकेत दिए हैं.

Farmer Protest: हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी (Gurnam Singh Chaduni) ने संयुक्त किसान मोर्चा के आगे झुकने के संकेत दिए हैं. किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर गुरनाम सिंह अपने संगठन की अलग यात्रा निकालना चाहते थे. लेकिन अब गुरनाम सिंह ने दिल्ली कूच का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है. गुरनाम सिंह चढूनी संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के प्रोग्राम में ही सहयोग देते हुए नज़र आएंगे.

गुरनाम सिंह ने वीडियो जारी कर इंडिया गेट तक यात्रा कैंसिल करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा, ''इस आंदोलन के लिए लोगों ने बहुत योगदान दिया है. हम इस आंदोलन को टूटने नहीं देना चाहते. लोगों की भावना हमारे साथ जुड़ी है. उसके बावजूद हम अपनी इंडिया गेट तक निकाले जाने वाली यात्रा को रद्द कर रहे हैं. हम आंदोलन के लिए सिर झुकाने को तैयार हैं. हम अपना दिल्ली कूच का प्रोग्राम रद्द करते हैं.''

गुरनाम सिंह ने आगे कहा, ''अब पूरे देश के किसान यात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा में लाखों लोग जुड़ेंगे. यह काफी बड़ा आंदोलन होगा. लाखों लोग इंडिया गेट पर जाएंगे. इसलिए हम अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं. हम इस आंदोलन के साथ हैं और इस आंदोलन के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं. हम अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं.''

फूट की खबरें आई थीं सामने 

इससे पहले किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेताओं में फूट की खबरें सामने आई थी. दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने संसद सत्र के दौरान हर दिन 500 किसानों को दिल्ली भेजने का फैसला किया है. गुरनाम सिंह इस फैसले से नाराज बताए जा रहे थे इसलिए उन्होंने आंदोलन का एक साल पूरा होने पर अलग से दिल्ली कूच करने का एलान किया था.

गुरनाम सिंह पर हालांकि किसान नेताओं द्वारा अपनी अलग यात्रा रद्द करने का दबाव बनाया गया. संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का मानना था कि इस बात से गलत संदेश जाएगा और इससे आंदोलन को नुकसान पहुंचेगे. 

Punjab: पंजाब सरकार Halwara Airport का नाम शहीद करतार सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget