एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब सरकार के खिलाफ तेज हो सकता है किसानों को आंदोलन, सीएम चन्नी से होगी मीटिंग

Punjab News: पंजाब के किसान संगठनों ने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं.

Punjab News: पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. पंजाब के किसान संगठन 23 दिसंबर को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) से बाकी बची मांगों को लेकर मुलाकात करने वाले हैं. पंजाब के किसान संगठनों ने 23 दिसंबर को होने वाली मीटिंग में बाकी बची मांगों को लेकर सहमति नहीं बनने की स्थिति में आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं.

पंजाब के सभी जिला सचिवालयों के बाहर चल रहे धरने की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) की ओर से की जा रही है. बीकेयू (उगराहां) ने 20 दिसंबर से जिला सचिवालयों के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किए हैं. बीकेयू उगराहां ने अपने प्रदर्शनों को 24 दिसंबर तक चलाने का फैसला किया है. बीकेयू उगराहां के मुखिया जोगिंद्र सिंह उगराहां का कहना है कि वह 24 दिसंबर के बाद आंदोलन को लेकर अपनी आगे की रणनीति बताएंगे.

दिल्ली से वापसी के बाद ही पंजाब के किसान संगठनों ने साफ कर दिया था कि वह राज्य सरकार के खिलाफ केस वापसी और आंदोलन में जान गंवाने लोगों के परिजनों के मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे. इसके अलावा पंजाब के किसान संगठनों की ओर से कांग्रेस सरकार पर 2017 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है.

कर्ज माफी का मुद्दा भी उठाया जाएगा

बीकेयू उगराहां के मुखिया जोगिंदर सिंह उगराहां ने पंजाब सरकार पर विधानसभा चुनाव तक किसानों के मुद्दों को टालने का आरोप लगाया है. जोगिंदर सिंह उगराहां का कहना है कि पंजाब सरकार इसलिए देरी कर रही क्योंकि उसे पता है जल्द ही राज्य में आचार संहिता लगने वाली है.

पंजाब के किसान संगठन 23 दिसंबर को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ होने वाली मीटिंग में कर्ज माफी का मुद्दा भी उठाएंगे.

Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें और बढ़ीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget