एक्सप्लोरर

Farmer Protest: पंजाब में अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबियत बिगड़ी, CM मान से पूछा यह सवाल

Punjab Politics : पंजाब के फरीदकोट में प्रदर्शन स्थल पर जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मीडिया से कहा यदि सरकार चाहते है कि मैं अपना अनशन समाप्त करुं तो उन्हें किसानों की मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिए.

चंडीगढ़: भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार यदि चाहती है कि वह अपना अनशन समाप्त कर दें तो उसे किसानों की मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिए.राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित होने वाली किसानों की जमीन के लिए अधिक मुआवजे और निरस्त हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग को लेकर जैसी मांगों को लेकर डल्लेवाल शनिवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं. चिकित्सकों ने उन्हें अनशन जारी नहीं रखने की सलाह दी है. उनका ब्लड शुगर गिर गया है.

क्या कहा है किसान नेता ने

पंजाब के फरीदकोट जिले में प्रदर्शन स्थल पर डल्लेवाल ने संवाददाताओं से कहा, ''यदि वे (सरकार) चाहते हैं कि मैं अपना अनशन समाप्त कर दूं, तो उन्हें किसानों की मांगों को स्वीकार करना चाहिए.'' किसान नेता के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए धरना स्थल पर एक मेडिकल टीम तैनात की गई है. डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे चिकित्सकों ने कहा कि उनका रक्त शर्करा स्तर गिर गया है. जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डल्लेवाल को अनशन खत्म करने के लिए मना रहे हैं.

सोमवार शाम को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष और फरीदकोट के कोटकपुरा से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलतार सिंह संधवान ने डल्लेवाल से मुलाकात की और उनसे अनशन खत्म करने का आग्रह किया. संघवान फरीदकोट में कोटकपूरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं.

कहां कहां हो रहे हैं किसानों के प्रदर्शन

किसानों के विरोध-प्रदर्शन का मंगलवार को सातवां दिन था. बीकेयू (एकता सिद्धूपुर) पंजाब के अमृतसर, मानसा, पटियाला, फरीदकोट और बठिंडा में विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहा है. डल्लेवाल ने इससे पहले पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर उसी तरह से काम करने का आरोप लगाया था जिस तरह से बीजेपी ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान किया था.

उन्होंने आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों की पूर्व में मानी गई मांगों को पूरा नहीं करके उनके साथ धोखा किया है. उन्होंने कहा था कि उपायुक्तों के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद किसानों को सड़कों पर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा.

सीएम भगवंत मान ने क्या आरोप लगाया है

मान ने किसान संघों को उनके विरोध प्रदर्शन के तहत पंजाब में बार-बार सड़कें बाधित होने और यातायात की समस्या होने के लिए शुक्रवार को आड़े हाथों लिया था. इस पर डल्लेवाल ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि यदि उनका धरना गलत था, तो आप नेता दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में क्यों शामिल हुए थे.

पिछले कुछ दिनों में फरीदकोट, अमृतसर, पटियाला, मानसा और बठिंडा जिलों में विभिन्न किसान संघों ने धरना दिया है. प्रदर्शनकारी किसान खराब मौसम और कीट के हमले के कारण फसल क्षति के लिए अधिक मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Haryana Panchayat Elections 2022: पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 74 फीसदी मतदान, यहां हुआ सबसे अधिक मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

55 घंटे तक हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा रहा परिवार! पंजाब में पिता-पुत्र का चौंकाने वाला विरोध प्रदर्शन
55 घंटे तक हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा रहा परिवार! पंजाब में पिता-पुत्र का चौंकाने वाला विरोध प्रदर्शन
गोल्डी बराड़ समेत 28 अपराधियों की जानकारी देने पर लाखों इनाम, पंजाब सरकार ने किया ऐलान
गोल्डी बराड़ समेत 28 अपराधियों की जानकारी देने पर लाखों इनाम, पंजाब सरकार ने किया ऐलान
Punjab News: धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी का मामला, सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, सख्त सजा की तैयारी
पंजाब: धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी का मामला, सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, सख्त सजा की तैयारी
पंजाब और चंडीगढ़ में 15 तारीख तक मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानें ताजा अपडेट
पंजाब और चंडीगढ़ में 15 तारीख तक मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ये ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती', आशा भोसले के निधन पर बोले CM योगी
'ये ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती', आशा भोसले के निधन पर बोले CM योगी
Asha Bhosle Death: सुरों की सरताज आशा भोसले के निधन से खेल जगत भी इमोशनल, जानें क्या बोले क्रिकेट के दिग्गज?
सुरों की सरताज आशा भोसले के निधन से खेल जगत भी इमोशनल, जानें क्या बोले क्रिकेट के दिग्गज?
पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा
PAK में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, मीडिया रिपोर्ट में दावा
इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर
इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर
Asha Bhosle Death: अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि
अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि
Russia Intelligence Agency : स्पाई एजेंट्स को कैसे भर्ती करती है रूस की खुफिया एजेंसी KGB, इसमें कभी पुतिन भी थे जासूस
स्पाई एजेंट्स को कैसे भर्ती करती है रूस की खुफिया एजेंसी KGB, इसमें कभी पुतिन भी थे जासूस
ChatGPT का डरावना खेल! सिलिकॉन वैली के शख्स ने OpenAI पर किया केस, चैटबॉट ने एक्स-गर्लफ्रेंड को बनाया था निशाना
ChatGPT का डरावना खेल! सिलिकॉन वैली के शख्स ने OpenAI पर किया केस, चैटबॉट ने एक्स-गर्लफ्रेंड को बनाया था निशाना
Embed widget