एक्सप्लोरर

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का 46वें दिन भी अनशन जारी, BJP से कर दी ये बड़ी अपील

Jagjit Singh Dallewal Health: पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अनशन के दौरान कोई भी चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है. उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Jagjit Singh Dallewal News: पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन जारी है. शुक्रवार (10 जनवरी) को अनशन के 46 दिन हो गए. इस दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस बीच डल्लेवाल ने अनशन समाप्त कराने के लिए अकाल तख्त से हस्तक्षेप करने की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मांग को लेकर निशाना साधा और कहा कि उसे ऐसा करने के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना चाहिए और किसानों की मांगों को मनवाने के लिए दबाव डालना चाहिए.

वीडियो संदेश में 70 वर्षीय किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि वह अपना अनशन तभी खत्म करेंगे जब केंद्र किसानों की मांगों को मान लेगा. बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से किसान नेता के अनिश्चितकालीन अनशन को समाप्त कराने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की थी. 

मैं अकाल तख्त का सम्मान करता हूं- डल्लेवाल

बीजेपी के इस प्रतिनिधिमंडल में सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल और सरचंद सिंह वाले शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की. अपने वीडियो संदेश में डल्लेवाल ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि बीजेपी की पंजाब इकाई के नेताओं ने डल्लेवाल के आमरण अनशन को समाप्त कराने के लिए अकाल तख्त से हस्तक्षेप करने की अपील की है. उन्हें निर्देश दिया जाए ताकि वह अपना अनशन खत्म कर दें. मैं अकाल तख्त का सम्मान करता हूं.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन बीजेपी की पंजाब इकाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क करना चाहिए. उनसे मिलने के बजाय, वे अकाल तख्त जत्थेदार से संपर्क कर रहे हैं.’’ 

26 नवंबर से अनशन पर हैं डल्लेवाल

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल पिछले साल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं. उनकी मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगें शामिल हैं. 

डल्लेवाल ने इतने लंबे समय से जारी अनशन के दौरान कोई भी चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है. डल्लेवाल का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने पहले बताया था कि लंबे समय तक अनशन करने के कारण उनकी हालत ‘‘बिगड़ती’’ जा रही है.

दिल्ली में चुनाव से पहले पंजाब से AAP के लिए आई खुशखबरी, इस पद पर काबिज हुए पार्टी के नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget