एक्सप्लोरर

Bribery Scandal: पंजाब सरकार का एक्शन, फरीदकोट DSP रजनपाल अरेस्ट, दे रहे थे एक लाख घूस

Bribery Scandal News: फरीदकोट के डीएसपी रजनपाल ने भ्रष्टाचार की शिकायत दबाने के लिए एसएसपी ऑफिस को 1 रुपये लाख घूस देने की कोशिश की. पंजाब सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार की FIR दर्ज की.

Punjab Bribery Scandal: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए फरीदकोट के डीएसपी (महिला अपराध प्रकोष्ठ) रजनपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत को खत्म करवाने के लिए एसएसपी कार्यालय को ₹1 लाख की रिश्वत देने की पेशकश की थी. इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानूनों के तहत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.

रिश्वत के जरिए शिकायत दबाने की कोशिश

डीएसपी रजनपाल के खिलाफ पहले से ही एक भ्रष्टाचार की शिकायत लंबित थी. आरोप है कि उन्होंने इस शिकायत को दबाने और मामले को रफा-दफा करवाने के लिए सीधे एसएसपी कार्यालय से संपर्क किया और ₹1 लाख की घूस देने का प्रयास किया. यह मामला जैसे ही पंजाब पुलिस और उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देरी किए कार्रवाई करते हुए रजनपाल को हिरासत में ले लिया.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख

पंजाब सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे आरोपी कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो. यह कार्रवाई राज्य सरकार के उस संदेश को और मजबूत करती है कि पारदर्शिता और जवाबदेही ही प्रशासन की प्राथमिकता है.

सरकार और पुलिस महकमे की साख दांव पर

डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा रिश्वत की पेशकश न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे पुलिस विभाग की साख पर भी सवाल खड़े होते हैं. ऐसे मामलों में कार्रवाई कर सरकार ने साफ संकेत दिया है कि वह किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं मानती.

फिलहाल रजनपाल को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इस मामले में कोई और अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल तो नहीं है. साथ ही, उनके खिलाफ पहले से लंबित मामलों की भी नए सिरे से समीक्षा की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget