एक्सप्लोरर

Earthquake: चंडीगढ़ में भूकंप के झटके, 10 सेकेंड तक कांपी धरती, डर के मारे लोग घर से बाहर निकले

Chandigarh Earthquake News: चंडीगढ़ में 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Punjab News: पंजाब की राजधानी और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ (Chandigarh) में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटका लगते ही चंडीगढ़ में हड़कंप मच गया. अफरातफरी में लोग घर से बाहर निकल आए. जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. चंडीगढ़ में लोग दफ्तर से बाहर निकल सड़क पर आ गए. सड़कों पर निकले लोग भयभीत नजर आये. 

भूकंप के झटकों को लेकर जन-धन के नुकसान को लेकर अभी जानकारी का इंतजार है.  शुरूआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पाकिस्तान मे हो सकता है. फिलहाल, भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 5 के आसपास होने का अनुमान है. जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके 13 जून को 1 बजकर मिनट और 42 सेकेंड पर महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र अक्षांश 33.15 और 75.82 देशांतर पर स्थित रहा. इसकी गहराई जमीन के 6 किलोमीटर नीचे मापी गई है. केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर समेत पूरे प्रदेश में लोगों को भूकंप हल्के झटके लगे. हरियाणा के फतेहाबाद में भूकंप का झटका लगने के बाद घबराए लोग अपने घरों से बाहर आ गए. 

डोडा और किश्तवाड़ में भी महसूए किए गए झटके 

पंजाब और चंडीगढ़ के अलावा, भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी महसूस किया गया. EMSC के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. वहीं जम्मू-कश्मीर के डोडा में दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई को श्रीनगर के एक स्थानीय निवासी ने बताया​ कि भूकंप से स्कूली बच्चे डर गए. दुकानों में मौजूद लोग बाहर निकल आए. यह डरावना था. यह पिछले हफ्ते आए झटकों से ज्यादा तेज था. 

यह भी पढ़ें:  Punjab Politics: अकाली दल नेता दलजीत चीमा का बड़ा आरोप, सीएम मान की राज्यपाल के साथ जुबानी जंग बेवजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget