एक्सप्लोरर

Punjab Politics: अकाली दल नेता दलजीत चीमा का बड़ा आरोप, सीएम मान की राज्यपाल के साथ जुबानी जंग बेवजह

अकाली दल नेता दलजीत चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य को ग्रामीण विकास कोष की राशि जारी करवाने में विफल रहे हैं. उन्होंने सिर्फ केंद्र के मानदंडों के खिलाफ जाकर आम आदमी क्लीनिक बनाने पर जोर दिया है.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और केंद्र सरकार के साथ टकराव की नीति और असंवैधानिक आचरण से राज्य को सैकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ है. यहां जारी एक बयान में अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह पंजाब का दुर्भाग्य है कि इसका मुख्यमंत्री संवैधानिक नियमों के अनुसार काम नहीं कर रहा और पंजाबियों की जरूरतों को पूरा करने के बजाय राज्यपाल के साथ जुबानी जंग में लगा हुआ है.

‘RDF की राशि भी जारी नहीं करवा पाए सीएम मान’
अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा ने  कहा कि राज्यपाल का बयान है कि मुख्यमंत्री ने उनके 10 पत्रों की परवाह नहीं की, यह बताता है कि आम आदमी पार्टी सरकार के तहत राज्य किस तरह से चलाया जा रहा है. यह कहते हुए कि पंजाब मुख्यमंत्री के अनुचित व्यवहार के कारण पीड़ित है, चीमा ने कहा भले ही समय की जरूरत ज्यादा धन जुटाने की है. मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से राज्य का बकाया जारी करवाने में भी असमर्थ हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य को ग्रामीण विकास कोष (RDF) की राशि जारी करने की मांग केंद्र के समक्ष उठाने में विफल रहे हैं. इसके अलावा, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से लगभग 800 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.

‘आम आदमी क्लीनिक  बनाने पर दिया जोर’
चीमा ने कहा, मुख्यमंत्री ने केंद्र के मानदंडों के खिलाफ जाकर आम आदमी क्लीनिक बनाने पर जोर दिया. जिसके परिणामस्वरूप एनएचएम ने इसे धन देने से इनकार कर दिया. अब जब स्वास्थ्य क्षेत्र चरमराने की कगार पर है, तो आप सरकार ने प्राथमिक और ग्रामीण औषधालयों से डॉक्टरों और कर्मचारियों का तबादला आम आदमी क्लीनिक में कर दिया है. अकाली नेता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री 750 करोड़ रुपये के विज्ञापन के साथ सस्ते प्रचार पर निर्भर हैं. 

यह भी पढ़ें: Bhagwant Mann Tea Dispute: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खाने के बाद अब सीएम मान की चाय पर विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget