एक्सप्लोरर

करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ लड़ रहे चुनाव

Divyanshu Budhiraja Gets Bail: दिव्यांशु बुद्धिराजा यूथ कांग्रेस हरियाणा के अध्यक्ष हैं. कांग्रेस ने करनाल लोकसभा सीट के लिए युवा चेहरे पर भरोसा जताते हुए उन्हें खट्टर के खिलाफ मैदान में उतारा है.

करनाल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को छह साल पुराने मामले में कोर्ट ने शुक्रवार (3 मई) को जमानत दे दी. इस सीट पर हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार हैं. बुद्धिराजा ने पंचकुला में कोर्ट को सामने सरेंडर कर दिया. उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. 

2018 के मामले में मिली राहत

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, बुद्धिराजा को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अरुणिमा चौहान ने राहत दी. कांग्रेस उम्मीदवार ने एक आवेदन दाखिल किया था जिसमें उन्होंने आश्वस्त किया कि वो कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहेंगे. 2018 के मामले में कोर्ट के सामने वकीलों ने उनका पक्ष रखा.

साल 2023 में कोर्ट ने बुद्धिराजा को भगोड़ा घोषित कर दिया था. शुक्रवार को कोर्ट में जिरह के दौरान उनके वकील ने कहा कि केस मामला समझौते के योग्य और जमानती था. उनके खिलाफ फरवरी 2024 में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज की गई थी.  

जमानत मिलने के बाद क्या बोले बुद्धिराजा?

अपने एक सोशल मीडियो पोस्ट में बुद्धिराजा ने कहा, "तमाशाही शक्तियों को अदालत ने दे दिया जवाब. अब करनाल की जनता करेगी इनके अत्याचारों का हिसाब." अपने एक दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, "हम साथ मिलकर करनाल के सम्मान का रण लड़ेंगे. हम साथ मिलकर करनाल विरोधी ताक़तों को परास्त करेंगे."

कौन हैं दिव्यांशु बुद्धिराजा?

दिव्यांशु बुद्धिराजा हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. वो साल 2017 से 2021 के बीच हरियाणा एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2014-2015 के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष रहे. कांग्रेस ने युवा चेहरे पर भरोसा जताते हुए उनके दिग्गज बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ मैदान में उतारा.

हरियाणा में कब हैं लोकसभा के चुनाव?

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं. यहां सभी सीटों पर एक ही चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

‘मैं लुधियाना से चुनाव नहीं लडूंगा अगर…’, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दी रवनीत सिंह बिट्टू को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget