एक्सप्लोरर

क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के हत्यारों को कठोर सजा, उम्र भर जेल में रहेंगे हत्या के 12 आरोपी

Punjab News: पंजाब के पठानकोट के गांव ​थियाल में 2020 में कुछ लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम देते समय दो लोगों की हत्या की थी. मरने वालों में से एक शख्स रिश्ते में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा थे.

Punjab Latest News: पंजाब के पठानकोट में चार साल पहले यानी 2020 में चर्चित क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा सहित दो लोगों की हत्या हुई थी. अब इस मामले में जिला अदालत का फैसला आग गया है. अदालत ने इस मामले में सभी 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है. पठानकोट जिला अदालत ने दोहरे हत्या के इस मामले में सभी को उम्र कैद की सजा मुकर्रर की है. साथ ही दो-दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है. 

जिला सेशन जज जितेंद्र पाल सिंह खुरमी ने जिन लोगों को हत्या का दोषी माना, उनमें स्वर्ण उर्फ मैचिंग निवासी शीशगंज सरिया यूपी, शाहरुख खान उर्फ लुकमन निवासी जिला छूंजू राजस्थान, मोहब्बत निवासी छूंजू राजस्थान, रिहान उर्फ सोनू निवासी छूंजू राजस्थान, असलम उर्फ नासो दाना मंडी भगतां वाली अमृतसर पंजाब, तवजल बीबी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, काजम उर्फ रीडा सहारनपुर उत्तर प्रदेश, चाहत उर्फ जान कानपुर उत्तर प्रदेश, जबराना छूंजू राजस्थान, साजन उर्फ आमिर सहारनपुर, गोलू उर्फ सेहजान सहारनपुर उत्तर प्रदेश और छजू उर्फ बाबू मियां जिला बरेली उत्तर प्रदेश शामिल है. 

चार साल पहले की घटना 

दरअसल, साल 2020 में पठानकोट के गांव ​थियाल में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. लूट की वारदात को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए आरोपियों ने घर में मौजूद लोगों पर हमला भी किया था. इस घटना में दो लोगों की मौत हुई थी. इनमें एक शख्स रिश्ते में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा थे. 

पठानकोट के शाहपुरकंडी थाना पुलिस ने हत्या के इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. आरोपियों में महिलाएं भी हैं. सभी को शापुरकंडी थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में पठानकोट की अदालत में सुनवाई चल रही थी. 

इस मामले में कंपनी के वकील हरीश पठानिया ने कहा कि यह मामला चार साल पहले दो लोगों की हत्या और लूट से जुड़ा था. दो मृतकों में से एक शख्स रिश्ते में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा थे.

(मुकेश सैनी की रिपोर्ट)

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग में गोल्डी बराड़ गैंग पर शक, सलमान खान से है कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget