एक्सप्लोरर

Congress ने पंजाब में बागी नेताओं पर शुरू की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरजीत धीमान को पार्टी से निकाला गया

Punjab News: कांग्रेस पार्टी पंजाब में नेताओं की बगावत से परेशान है. कांग्रेस की ओर से हालांकि अब ऐसे नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए गए हैं.

Punjab News: पंजाब में कांग्रेस पार्टी अब बदले हुए तेवर के साथ नज़र आ रही है. कांग्रेस ने अब बागी रवैया अपनाने वाले नेताओं पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पूर्व विधायक सुरजीत सिंह धीमान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. 

धीमान मालवा क्षेत्र के प्रमुख नेता हैं. पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी की इस कार्रवाई का पत्र जारी कर जानकारी दी. आदेश में कहा गया है, "पूर्व विधायक सुरजीत सिंह धीमान को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है."

दरअसल पूर्व विधायक धीमान ने सिद्धू के समर्थन में हाईकमान के फैसले पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह बराड़ की घोषणा के बाद बयान दिया था कि राजा वड़िंग वही इंसान है, जिनका नाम ड्रग मामले व पैसों के लेनदेन में आने के बाद बादल परिवार के सामने झुक गए थे. वह मौकापरस्त और भ्रष्टाचारी हैं.

2017 में बने थे विधायक

धीमान के इस बयान के कुछ घंटे बाद ही उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. माना जा रहा है कि यह कार्रवाई सीधे राजा वड़िंग ने की है. हैरानी की बात यह है कि निष्कासन से पहले धीमान को पार्टी की ओर से कोई नोटिस तक नहीं दिया गया.

सुरजीत सिंह धीमान ने 2002 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी और उसके बाद दो बार विधानसभा के चुनाव जीते. 2007 में संगरूर जिले के दिर्बा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े. परिसीमन प्रक्रिया में जब दिर्बा को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया, तो धीमान को 2012 में संगरूर जिले के अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी मैदान में उतारा गया, लेकिन वह उस समय अकाली दल के उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे. फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में फिर से अमरगढ़ से चुनाव लड़कर धीमान ने जीत हासिल की थी.

Arvind Kejriwal और पंजाब के अधिकारियों के बीच हुई मीटिंग पर खड़ा हुआ विवाद, कांग्रेस ने पूछा- क्या नाम के मुखिया हैं भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget