एक्सप्लोरर

Haryana Politics: 'हरियाणा में पैसे लेकर नौकरियों को बेचा जा रहा', दीपेंद्र सिंह हुड्डा का BJP-JJP सरकार पर आरोप

Chandigarh News: राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते BJP-JJP की गठबंधन सरकार को प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जमकर घेरा.

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने प्रदेश की बीजेपी (BJP) और जेजेपी (JJP) गठबंधन सरकार को जमकर घेरा है. उन्होंने हरियाणा सरकार (Haryana Government) पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर राज्य अपनी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को संरक्षण देने में सजग रहता है लेकिन यहां की सरकार इसके विपरीत चल रही है. हरियाणा की भर्तियों में प्रदेश के युवाओं को दरकिनार करने के लिए भर्ती पेपरों से राज्य के जीके को गायब कर दिया गया है. वहीं दूसरे राज्यों में 30-40 प्रतिशत राज्य जीके के सवाल पूछे जाते हैं.

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार में करीब 30 भर्तियों के पेपर लीक हो चुके हैं. सवाल कॉपी-पेस्ट करके पेपर लीक करवाए जा रहे हैं. पैसे लेकर नौकरियों को बेचा जा रहा है. भर्ती संस्थाओं में बैठकर अधिकारी और कर्मचारी नौकरियों की बोली लगा रहे हैं. इसके चलते हर भर्ती कोर्ट में पहुंच रही है. लेकिन मुख्यमंत्री न्याय मांगने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले अभ्यार्थियों को 'गैंग' कहकर बदनाम करते हैं. यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण रवैया है.

बीजेपी-जेजेपी ने थोपी बेरोजगारी

हुड्डा ने आगे कहा कि बीजेपी-जेजेपी की ओर से हरियाणा पर थोपी गई सर्वाधिक बेरोजगारी और हरियाणवी विरोधी नीतियों के चलते युवा नशे, अपराध और देश से पलायन की तरफ बढ़ रहे हैं. बेरोजगार युवा घर-जमीन बेचकर गैरकानूनी तरीके से डॉन्की लगाकर अपना परिवार और देश छोड़ने के लिए मजबूर हैं. इसके लिए बीजेपी-जेजेपी जिम्मेदार है.

'बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियों पर रखा जा रहा'

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियों पर रखा जा रहा है, जबकि यहां बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि 'हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन' का नाम बदलकर अब 'गैर-हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन' कर दिया जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Haryana Politics: हरियाणा में भीगा लाखों क्विंटल धान, किरण चौधरी का सरकार पर निशाना, कहा- 'किसानों की अनदेखी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget