एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब के मोहल्ला क्लीनिकों पर प्रताप सिंह बाजवा ने खड़े किए सवाल, ऑडिट कराने की मांग की

Punjab Mohalla Clinics: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि पंजाब के सभी मोहल्ला और आम आदमी क्लीनिकों में कथित घोटाले की गहन जांच या विशेष ऑडिट कराई जानी चाहिए.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार की तरफ से खोले गए मोहल्ला क्लीनिकों (Mohalla Clinics) को लेकर सवाल खड़े किए हैं. बाजवा ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों और मोहल्ला क्लीनिकों में मरीजों के फर्जी पंजीकरण का खुलासा होने के बाद, मुझे यह कहना होगा कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ शीर्ष अधिकारियों की मिलीभगत से एक बड़े घोटाले की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. यह पंजाब में करदाताओं के पैसे की खुली डकैती है.

बाजवा ने लिखा, "राज्य के सभी मोहल्ला और आम आदमी क्लीनिकों में कथित घोटाले की गहन जांच या विशेष ऑडिट कराई जानी चाहिए. अपनी प्रमुख स्वास्थ्य परियोजना के तहत, आम आदमी पार्टी सरकार इन क्लीनिकों में तैनात डॉक्टरों को प्रति मरीज 50 रुपये का भुगतान करती है. हालांकि, एक डॉक्टर प्रति माह लगभग 63,000 रुपये कमाता है. एक क्लिनिकल असिस्टेंट और एक फार्मासिस्ट को न्यूनतम वेतन 11,000 रुपये और 12,000 रुपये मिलता है"

प्रताप सिंह बाजवा ने और क्या कहा?

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, "पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के हवाले से एक समाचार रिपोर्ट में दावा किया गया कि मोहल्ला क्लिनिक के एक डॉक्टर ने रविवार को छोड़कर 3,300 मरीजों का इलाज करने का दावा करके प्रति माह 1.65 लाख रुपये कमाए. उन्होंने 25 दिनों तक प्रतिदिन 132 मरीजों की जांच की."

पंजाब को पुलिस राज्य में बदलने का भी लगाया था आरोप

बता दें कि इससे पहले भी प्रताप सिंह बाजवा पंजाब सरकार पर निशाना साध चुके हैं. उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को पूर्ण पुलिस राज्य में बदल दिया है. आप सरकार बदले की राजनीति करती है और अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने की कोशिश करती है. 

यह भी पढ़ें: Delhi-Mumbai Expressway: गुरुग्राम में ओवर स्पीड गाड़ियों पर लगाम लगाने की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई ये योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget