एक्सप्लोरर

Delhi-Mumbai Expressway: गुरुग्राम में ओवर स्पीड गाड़ियों पर लगाम लगाने की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई ये योजना

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ती एक्सीडेंट की घटनाओं को लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किमी प्रति घंटा निर्धारित हुई है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फर्राटे भरती गाड़ियों के एक्सीडेंट को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस (Gurugram Traffice Police) ने ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है. डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज (Virender Vij) ने बताया कि गुरुग्राम से मुंबई जाने वाले एक्सप्रेसवे पर अक्सर तेज गति वाहनों का एक्सीडेंट हो जाता है. तेज गति वाहन होने के चलते ट्रैफिक पुलिस उनको रोक भी नहीं पाती, अगर रोकने की कोशिश करती भी है तो इससे भी एक्सीडेंट होने के ज्यादा संभावना बढ़ जाती है.

वीरेंद्र विज ने आगे बताया कि इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यह फैसला लिया है कि तेज गति वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी, जैसे ही तेज रफ्तार वाहन चालकों के चालान आने शुरू होंगे, तो वाहनों की गति पर भी लगाम लग जाएगी. 

120 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी रफ्तार

इसके साथ-साथ डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है. लेकिन कई वाहन चालक इस गति सीमा से भी अधिक अपने वाहनों को चला कर अपनी और दूसरे लोगों की जान को जोखिम में डालते हैं और इससे सड़क दुर्घटना घटित होने की भी संभावना बनी रहती है. इस तरह के वाहन चालकों पर नजर रखने के लिए और इन पर अंकुश लगाने के लिए मुंबई एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले रास्तों में 16 स्थानों पर कुल 80 कैमरे OCR हाई स्टैंडर्ड के लगाए गए हैं. अगले 2-3 दिन में चालान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की अपील

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि मुंबई एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड वाहनों का चालान करने के लिए इन OCR कैमरों को दो से तीन दिन में ही NIC के साथ जोड़कर चालान ऑनलाइन शुरू किए जाएंगे. ये सभी 80 कैमरे 78.8 किलोमीटर तक एरिया में जगह-जगह पर लगाए गए हैं. इसके साथ-साथ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित स्पीड के अनुसार ही अपने वाहन को चलाएं और सुरक्षित सफर करके अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे. 

1445 वाहन चालकों के काटे गए चालान

वीरेंद्र विज ने बताया कि यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से ओवर स्पीड के चालान भी किए जाते रहे हैं. इस तरह के ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ चालान अभियान आगे भी जारी रहेंगे. 1 जनवरी 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक ट्रैफिक पुलिस की ओर से ओवर स्पीड पर वहाने चलाने वाले 1445 वाहन चालकों के चालान काटे हैं. उनसे 28 लाख 90 हजार का जुर्माना लिया है. 

यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: हरियाणा को प्रदूषण से मिल सकती है राहत, आज बारिश के आसार, जानें- अभी कितना है AQI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget