एक्सप्लोरर

Punjab Politics: राज्यपाल और सीएम मान के विवाद में कूदी कांग्रेस, राजा वडिंग बोले- ‘इस लड़ाई से कुछ.. ’

सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के विवाद में अब बीजेपी के बाद कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है. पंजाब कांग्रेस के मुखिया वडिंग ने राज्यपाल की चेतावनी को गलत और अस्वीकार्य ठहराया है.

Punjab News: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की राज्यपाल की चेतावनी को गलत और अस्वीकार्य करार देते हुए रविवार को सुझाव दिया कि उन्हें और मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिल बैठकर इसका समाधान निकालना चाहिए. वडिंग ने  कहा कि अगर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को भगवंत मान से कोई समस्या है तो उन्हें कुछ अन्य संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए और मुख्य सचिव से इस संबंध में जवाब मांगना चाहिए. 

‘इस लड़ाई से कुछ भी निकलने वाला’
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर कहा  कि राष्ट्रपति शासन की सिफ़ारिश करने की चेतावनी और वह भी आपसी द्वेष के कारण, बहुत गलत और पूरी तरह से अस्वीकार्य है. इस लड़ाई से कुछ भी निकलने वाला नहीं है, बैठिए, एक-दूसरे से बात कीजिए और कोई समाधान निकालिए क्योंकि इस आपसी द्वेष से केवल पंजाबियों को नुकसान हो रहा है.

‘राज्यपाल ने दी थी राष्ट्रपति शासन की चेतावनी’
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार को मान सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर उनके पत्रों का जवाब नहीं दिया गया तो वह राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं और आपराधिक कार्यवाही भी शुरू कर सकते हैं. राज्यपाल ने संकेत दिया कि वह अपने पिछले पत्रों पर मुख्यमंत्री से कोई जवाब नहीं मिलने से नाराज हैं और उन्होंने साथ ही संवैधानिक तंत्र की विफलता पर राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी. 

‘अंतिम निर्णय लेने से पहले कार्रवाई करने की सलाह’
राज्यपाल पुरोहित ने मान को संविधान के अनुच्छेद-356 और भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 124 के तहत यह अंतिम निर्णय लेने से पहले कार्रवाई करने की सलाह भी दी. आमतौर पर राज्यपाल द्वारा रिपोर्ट भेजे जाने के बाद अनुच्छेद-356 के लागू होने पर किसी राज्य को केंद्र के सीधे शासन के तहत लाया जाता है. आईपीसी की धारा 124 राष्ट्रपति या राज्यपाल पर हमला करने या उन्हें उनकी कानूनी शक्तियों का प्रयोग करने से गलत तरीके से रोकने से संबंधित है.

यह भी पढ़ें: Nuh Braj Mandal Yatra: ‘शोभा यात्रा’ के आह्वान के बाद आज चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात,स्कूल-कॉलेज बंद, बॉर्डर सील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget