एक्सप्लोरर

Nuh Braj Mandal Yatra: ‘शोभा यात्रा’ के आह्वान के बाद आज चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात,स्कूल-कॉलेज बंद, बॉर्डर सील

Nuh Violence: नूंह में कुछ हिंदू संगठनों ने सोमवार को शोभा यात्रा निकालने का ऐलान किया है जिसके बाद सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रशासन की तरफ से यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी गई है.

Haryana News: सर्व जातीय हिंदू महापंचायत की ओर से सोमवार को ‘शोभा यात्रा’ निकालने का आह्वान किए जाने के मद्देनजर हरियाणा के नूंह और अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्राधिकारियों द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद यात्रा का आह्वान किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कड़ी निगरानी रखने के लिए अर्धसैनिक बलों सहित सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और अंतरराज्यीय तथा अंतर जिला सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. 

धारा 144 लागू
नूंह जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों और बैंकों को बंद रखने का आदेश दिया है. प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया है. इसने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लगा दी है, जिसके तहत सोमवार को क्षेत्र में चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है. विश्व हिंदू परिषद की यात्रा पर 31 जुलाई को भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह और उसके आसपास के इलाकों में हुई सांप्रदायिक झड़पों में दो होम गार्ड और एक इमाम सहित छह लोग मारे गए थे. 

‘अनुमति लेने की आश्वश्यकता नहीं’
सर्व जातीय हिंदू महापंचायत ने 28 अगस्त को नूंह में बृज मंडल शोभा यात्रा को फिर से निकालने का 13 अगस्त को आह्वान किया था. विहिप ने कहा है कि शोभा यात्रा निकाली जाएगी और ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है. 

‘अपने-अपने इलाकों में करें जलाभिषेक’
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुछ हफ्ते पहले हुई नूंह हिंसा का जिक्र करते हुए रविवार को पंचकूला में कहा कि ‘यात्रा’ की अनुमति नहीं दी गई है. उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा में भाग लेने के बजाय लोग जलाभिषेक के लिए अपने-अपने इलाकों के मंदिरों में जा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. सावन के महीने का आखिरी सोमवार 28 अगस्त को है.

‘अनुमति मिली तो मुस्लिम करेंगे यात्रा का स्वागत’
कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर अनुमति दी जाती है तो उन्हें धार्मिक यात्रा आयोजित करने में कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कोई भड़काऊ नारेबाजी नहीं की जानी चाहिए. नूंह निवासी अमित गुर्जर ने कहा कि उन्हें ‘शोभा यात्रा’ आयोजित करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यात्रा के दौरान कोई ऐसे नारे न लगाए जाएं जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों. एक अन्य स्थानीय निवासी नसीम अहमद ने कहा कि यदि अधिकारियों ने अनुमति दी तो वे ‘यात्रा’ का स्वागत करेंगे. 

‘डिप्लोमा परीक्षा स्थगित’
ऐसा बताया जा रहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को चंडीगढ़ में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के साथ बैठक की. हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नूंह में आयोजित होने वाली प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा परीक्षा को स्थगित करने की रविवार को घोषणा की. सोमवार को होने वाली यह परीक्षा अब चार सितंबर को होगी. इसमें कहा गया है कि परीक्षा स्थगित करने का निर्णय सोमवार को नूंह में निषेधाज्ञा लागू होने और स्कूलों के बंद होने के मद्देनजर लिया गया है. सरकार ने पहले ही 26 से 28 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट बंद करने की भी घोषणा की हुई है. 

हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कंपनी तैनात
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने रविवार को कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं. नूंह में एक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अर्धसैनिक बलों की 24 कंपनी के अलावा हरियाणा पुलिस के 1,900 कर्मी तैनात किए गए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को नूंह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और जिले के सभी प्रवेश मार्गों को सील कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि मल्हार मंदिर की ओर जाने वाली सड़क भी बंद कर दी गई है. प्रवक्ता ने बताया कि केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यातायात की आवाजाही जारी रहेगी. 

‘विज बोले-पुलिस पूरी सतर्क’
नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजराणिया ने शनिवार को शांति समितियों के साथ बैठक की. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है. अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त खड़गटा और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजराणिया ने शनिवार को शांति समितियों के साथ बैठक की. हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को कहा था कि प्रशासन ने तीन से सात सितंबर के दौरान नूंह में होने वाली जी20 शेरपा समूह की बैठक के मद्देनजर और 31 जुलाई की हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. कपूर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समन्वित प्रयास का आह्वान किया. इस बैठक में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए. 

कांग्रेस विधायक को भेजा नोटिस 
एक अन्य घटनाक्रम में, पुलिस ने बताया कि फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान को नूंह हिंसा के सिलसिले में 30 अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है. कुछ हिंदू संगठनों ने कांग्रेस विधायक खान पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया था. 

यह भी पढ़ें: Nuh Shobha Yatra: दोबारा ब्रज मंडल यात्रा निकालने के ऐलान पर पुलिस की पैनी नजर, जानें कैसी रहेगी तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget