एक्सप्लोरर

Punjab में कांग्रेस नेताओं की आंतरिक कलह बरकरार, सुनील जाखड़ ने हाईकमान के फैसले पर खड़े किए सवाल

Punjab News: सुनील जाखड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही सुनील जाखड़ ने इशारों में कांग्रेस हाईकमान के फैसले को भी गलत बताया है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी कांग्रेस की आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ना सिर्फ पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला है बल्कि कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं. सुनील जाखड़ ने इशारों में कहा है कि चन्नी को विधानसभा चुनाव में कमान देने का कांग्रेस हाईकमान का फैसला सही नहीं था.

सुनील जाखड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी की काबलियत पर सवाल उठाए हैं. सुनील जाखड़ ने कहा, ''रुतबे में एक कमी होती है. इसलिये मैंने कहा था कि सर पर मत बैठाओ. पांव का जूता जितना भी महँगा हो, उसको पाँव में ही पहना जाता है. उसको वहीं रखो, उसकी जगह पर.''

सुनील जाखड़ का कहना है कि चरणजीत सिंह चन्नी को वो जगह नहीं दी जानी चाहिए थी जो दी गई. कांग्रेस नेता ने कहा, ''लीडरशिप को पता होना चाहिये कि सबको उनकी जगह पर कहा रखना है. अगर आप उठाकर सर पर ही बैठा लोगे. हमारे तो एक लीडर ने आप ही कहा था, मेरे वाला तो बर्तन इतना बड़ा नहीं था जितना उसमें सामान डाल दिया.''

कांग्रेस पार्टी के सामने यह मुश्किल

यह पहला मौका नहीं है जब सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान भी सुनील जाखड़ ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को निशाना बनाया था. इसके साथ ही सुनील जाखड़ ने विधायकों का समर्थन मिलने के बावजूद सीएम की कुर्सी नहीं मिलने पर भी दर्द बयां किया था.

नेताओं की आंतरिक कलह के चलते ही कांग्रेस पार्टी अभी तक पंजाब में अभी तक नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान नहीं कर पाई है. कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा में नेता विपक्ष के नाम की घोषणा भी नहीं की है.

Haryana News: बीबीएमबी के मुद्दे पर पंजाब के साथ आया हरियाणा, नियमों में बदलाव का हुआ विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget