एक्सप्लोरर

Haryana: लखपति दीदी सम्मेलन में ड्रोन उड़ाते दिखे CM खट्टर, बोले- 'नारी शक्ति को हर क्षेत्र में बढ़ाना है'

Lakhpati Didi conference News: सीएम मनोहर लाल ने लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि व्यवसाय करने वाली बहनें आगे बढ़ें. महिलाओं को कौशल का जो काम दिया जा रहा है, उसमें रुचि लेनी चाहिए.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को करनाल दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यालय से सीएम तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या जाने वाली एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद मुख्यमंत्री नई अनाज मंडी में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे. लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ड्रोन उड़ाते दिखाई दिए.

लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में लगभग 55,000 स्वयं-समूह बने हैं और 6 लाख से अधिक बेटियां इससे जुड़ी हैं. हमारा उद्देश्य यह देखना है हमारी बहनें और बेटियां नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. हमने वादा किया है कि हम महिलाओं को 5000 ड्रोन प्रदान करेंगे ताकि यह उन्हें कृषि में हर तरह से मदद कर सके. इससे उन्हें अपने स्वयं सहायता समूहों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.

‘हर शहर-कस्बे में बनेगा सांझा बाजार’
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा कि जैसे कि हमने बजट में घोषणा की थी कि हर शहर और हर कस्बे में सांझा बाजार बनाएंगे. 23 फरवरी को घोषणा की गई थी और 24 फरवरी को करनाल में हमने पहला सांझा बाजार बनाया. फतेहाबाद का दूसरा बाजार भी तैयार है. कभी भी उसका उद्घाटन कर दिया जाएगा. बहनों को सामान बेचने के लिए दुकान मिलेगी. व्यवसाय करने वाली बहनें आगे बढ़े. महिलाओं को कौशल का जो काम दिया जा रहा है महिलाओं को उसमें आगे बढ़कर रुचि लेनी चाहिए.

सीएम ने बताया कि आखिर महिलाओं को क्यों सिखाया ड्रोन?
सीएम खट्टर ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य होने की वजह से किसानों को ड्रोन की बहुत बड़ी आवश्यकता रहने वाली है. अभी वो कंधे पर मशीन लगाकर या फिर हाथ से खाद छिड़कता है. अब लिक्विड़ यूरिया आ गया है जिसे छिड़कने के लिए ड्रोन की मांग बढ़ गई है. ड्रोन से एक एकड़ में 10 मिनट छिड़काव किया जा सकता है. अब ये काम हमारी बहनें ड्रोन के माध्यम से करेगी. जो 5 हजार ड्रोन देने की बात कही गई है. इससे महिलाओं को आजीविका मिलेगी और वो लखपति बनेगी. नारी शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है.

यह भी पढ़ें: Rewari Road Accident: रेवाड़ी में बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौके पर ही मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget