एक्सप्लोरर

Haryana Politics: सीएम खट्टर के कार्यक्रम में छात्र नेता ने की नारेबाजी, AAP MP सुशील गुप्ता बोले- 'चुनाव आने दीजिए...'

Sushil Gupta News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों के विरोध का सामना करना पड़ा. इसको लेकर सुशील गुप्ता ने कहा कि आप सवालों से भाग नहीं सकते हैं.

Haryana News: हरियाणा के रोहतक (Rohtak) में एमडीयू (MDU) के टैगोर सभागार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के एक कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी हुई. छात्र युवा संघर्ष समिति के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दीपक धनखड़ (Deepak Dhankhar) ने अपने साथियों के साथ मिलकर सीएम के सामने नारेबाजी की. इसके बाद सरकार विरोधी नारे लगाने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और केस दर्ज किया गया. इसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीजीआईएमएस थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. इस पर आप सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता की प्रतिक्रिया आई है.

सुशील गुप्ता एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "खट्टर साहब हम सरदार भगत सिंह को आदर्श मानने वाले आम आदमी पार्टी के योद्धा है. आप जहां-जहां भी जाओगे हरियाणा की जनता के हकों की आवाज का सामना हमेशा करना पड़ेगा. इंकलाब जिंदाबाद. महर्षि दयानंद विश्वविधालय रोहतक में CYSS के पूर्व अध्यक्ष दीपक धनखड़ और रोहतक जिला उपाध्यक्ष इंजी. नवीन सांपला ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने पर छात्रों के हकों की आवाज उठाई."

'आप सवालों से भाग नहीं सकते'

आप प्रदेश अध्यक्ष ने पोस्ट में आगे लिखा, "खट्टर साहब हमारे कार्यकर्ताओं को पुलिस से गिरफ्तार करवाकर आप सवालों से भाग नहीं सकते हैं. जैसे आप आज हमारे कार्यकर्ताओं के लिए पुलिस को कह रहे हो 'ले जाओ इन्हें, चुनाव आने दीजिए जनता भी आपको और आपकी पार्टी के नेताओं को यही जवाब देगी."

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एमडीयू के टैगोर सभागार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कार्यक्रम के दौरान जैसे ही बोलने के लिए माइक पर पहुंचे तो छात्र युवा संघर्ष समिति के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दीपक धनखड़ और उनके साथियों ने कुर्सी से उठकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहा कि सीएम साहब छात्राओं के लिए गांवों से 600 बसें चलाने का वादा किया था. कहां हैं वो बसें, सब झूठी घोषणाएं हैं. इसके बाद दोनों को पुलिस पकड़कर ले जाती है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: PM मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के मॉडल पर विवाद, SGPC सहित राजनीतिक दलों ने उठाई ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने कैंसर से की पेपर लीक की तुलना, 'आज सरकार...'
राघव चड्ढा ने कैंसर से की पेपर लीक की तुलना, 'आज सरकार...'
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget