एक्सप्लोरर

Hot Air Balloon: पंचकूला में सीएम खट्टर ने किया 'हॉट एयर बैलून' प्रोजेक्ट का उद्घाटन, सफारी का भी उठा लुत्फ

Panchkula Hot Air Balloon roject: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हॉट एयर बैलून की सवारी के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हम हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं, लेकिन यह एक अनूठा अनुभव है.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को पंचकूला जिले के पिंजौर में एक 'हॉट एयर बैलून' सफारी परियोजना का उद्धाटन करते हुए कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पर्यटन मंत्री कंवर पाल के साथ 'हॉट एयर बैलून' में सवारी करने वाले सीएम खट्टर ने मीडिया से बाचतीच में कहा कि यह पहल न केवल क्षेत्र को एक नई पहचान देगी, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मददगार होगी.

सीएम खट्टर ने कहा कि पंचकूला क्षेत्र में पिंजौर-कालका को हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार माना जाता है और इसमें पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं. 'हॉट एयर बैलून' नेचर सफारी परियोजना को, इसकी संचालक कंपनी के लिए व्यवहार्य बनाने के वास्ते सीएम खट्टर ने कहा कि हमने पहले दो वर्षों के लिए वीजीएफ (व्यवहार्यता अंतर निधि) देने का फैसला किया है.

सवारी के अपने अनुभव को सीएम ने किया साझा

'हॉट एयर बैलून' की सवारी के अपने अनुभव को साझा करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि हम हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं लेकिन यह एक अनूठा अनुभव है. जब गर्म हवा का गुब्बारा हवा में उड़ता है तो बहुत कुछ हवा की दिशा पर निर्भर करता है. इसे चलाने वालों को उतरते समय एक साफ क्षेत्र की तलाश करनी होती है.

'हमने पिछले नौ सालों में अभूतपूर्व कार्य किए'

सीएम खट्टर ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने कई जंगली जानवरों को देखा. इसलिए, मैं कह सकता हूं कि यह अनुभव उल्लेखनीय था. उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'हरियाणा में पर्यटकों का स्वागत है. पर्यटन के मानचित्र पर हरियाणा को उभारने के लिए हमने पिछले नौ वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं.' उन्होंने लिखा, 'आज एक और कदम आगे बढ़ाते हुए पर्यटन की रोमांचक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु पिंजौर में हॉट एयर बैलून सफारी का शुभारंभ कर इसका लुत्फ भी उठाया. निश्चित तौर पर इस पहल से क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने पिछले नौ वर्षों में हरियाणा में साहसिक खेल गतिविधियों को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा दिया है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर 6 से 7 राउंड फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बची जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget