एक्सप्लोरर

हरियाणा में खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, नतीजा क्या निकला?

Haryana Politics: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है. यह अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की ओऱ से लाया गया था. प्रस्ताव पर चार घंटे चर्चा चली.

Haryana News: हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) में कांग्रेस ने बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (Motion of No Confidence)  लाया था लेकिन यह अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को विधानसभा में ध्वनि मत से गिर गया. विपक्षी कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी नोटिस को स्वीकार कर लिया था और चर्चा के लिए स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता समय तय किया था. प्रस्ताव पर करीब चार घंटे की बहस चली. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी इस दौरान जवाब दिया. 

हालांकि बहस के बाद कांग्रेस सदस्यों ने सीएम मनोहर लाल के जवाब को लेकर असंतोष जताया और सदन से वॉक आउट कर दिया. इसके बाद प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया. इसके बाद विधानसभा स्पीकर ने ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रस्ताव के अस्वीकार होने की घोषणा कर दी. सीएम मनोहर लाल खट्टर सरकार के दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस द्वारा पेश यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव था. करीब तीन साल पहले कांग्रेस ने अब रद्द हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बीच बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जो सदन में गिर गया था.

हरियाणा के 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक हैं जबकि सहयोगी जेजेपी के 10 विधायक हैं. इसके अलावा छह निर्दलीय विधायक भी बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं.वहीं, हरियाणा लोकहित पार्टी भी सरकार के साथ है. इसके एकमात्र विधायक गोपाल कांडा भी सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं. विपक्षी विधायकों की संख्या 31 जिसमें 30 विधायक कांग्रेस के हैं जबकि एक विधायक इंडियन नेशनल लोकदल का  है.

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता और पूर्व  सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम खट्टर सरकार पर आरोप लगाया था कि वह हर मोर्चे पर विफल रही है. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इसी विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. यह प्रस्ताव ऐसे वक्त में लाया गया है जब इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है.

ये भी पढ़ेंहरियाणा में भी AAP और कांग्रेस का होगा गठबंधन? सामने आई ये बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget