एक्सप्लोरर

Haryana News: CM मनोहर लाल खट्टर ने किया बड़ा एलान, अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को मिलेगा पदोन्नति में आरक्षण

हरियाणा के CM मनोहरलाल खट्टर ने राज्य सरकार के लिए काम करने वाले अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने की घोषणा की. साथ ही भूमि की खरीद पर भी 20 प्रतिशत की छूट देने का एलान किया.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य सरकार के लिए काम करने वाले अनुसूचित जाति (एससी) कर्मचारियों के लिए एक अहम घोषणा की है. सीएम खट्टर ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार के लिए काम करने वाले अनुसूचित जाति (एससी) कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण मिलेगा. खट्टर ने कहा कि ऐसे सभी संवर्गों की पहचान करके तीन महीने के भीतर आरक्षण निर्धारित कर दिया जाएगा. 

दरअसल खट्टर गुरु रविदास की 646वीं जयंती पर जींद जिले के नरवाना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति के ऐसे परिवार जो लघु और सूक्ष्म उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें अब भूमि की खरीद पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी. अभी तक ऐसे परिवारों को इसके लिए 10 प्रतिशत की छूट दी जाती थी. सीएम खट्टर ने फतेहाबाद जिले के गांव रसूलपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम संत रविदास के नाम पर रखने की भी घोषणा की.

संत रविदास स्मारक के पास बनेगा स्कूल और छात्रावास
सीएम ने सिरसा के चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में संत रविदास के नाम पर एक पीठ स्थापित किए जाने का भी एलान किया है, ताकि लोग उनके जीवन का अध्ययन किया जा सके और उनके विचारों का प्रचार-प्रसार किया जा सके. राज्य के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि संत रविदास का स्मारक बनाने के लिए पीपली के पास जमीन की पहचान हो गई है, इस स्मारक के पास एक स्कूल और छात्रावास भी बनाया जाएगा. यही नहीं उन्होंने नरवाना में संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की और 29 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री खट्टर ने ‘कैपिटल फंड’की स्थापना किए जाने की भी बात कही ताकि अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता में बढ़ावा देने के लिए बैंकों के अलावा सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जा सके. 

ये भी पढ़ें: Haryana: क्या आपकी बुलेट में है मॉडिफाइड साइलेंसर? तो पढ़ लें ये खबर वरना लग सकता है जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget