एक्सप्लोरर

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ के बीच इस शख्स ने किया ऐसा काम, CM भगवंत मान बोले- 'आपने तो कमाल...'

Punjab Flood News: पंजाब में बाढ़ संकट के बीच आम लोग राहत कार्यों में आगे आ रहे हैं. सीएम भगवंत मान ने अस्पताल से ही इन निस्वार्थ मददगारों से बात कर उनके योगदान की सराहना की.

पंजाब इन दिनों कुदरती कहर से जूझ रहा है. भारी बारिश और बांधों के उफान से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात ने तबाही मचा दी है. इस बीच राज्य के कई लोग बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए खुद आगे आ रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं से हालात पर नजर रख रहे हैं और उन निस्वार्थ व्यक्तियों से बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी सेवाओं से उम्मीद की नई मिसाल कायम की है.

सीएम भगवंत मान ने सराहा जनसेवा

सीएम भगवंत मान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे उन लोगों से वीडियो कॉल पर बात करते दिखे, जिन्होंने बाढ़ आपदा के दौरान पीड़ितों की मदद की है. 

उन्होंने कपूरथला के रहने वाले प्रीतपाल सिंह को कॉल कर कहा, “आपने तो कमाल कर दिया. आपके इस योगदान का कोई मोल नहीं दे सकता. इतने लोगों की मदद करना आपको और उन्नति देगा.” वीडियो को शेयर करते हुए सीएम ने लिखा, “पंजाब पर आए संकट के समय पंजाबियों के साथ खड़े होने वाले पंजाब के लोगों से बातचीत की.”

प्रीतपाल सिंह का बड़ा योगदान

पंजाब के कई जिलों- पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर में बाढ़ से तबाही का मंजर है. इस बीच प्रीतपाल सिंह ने राहत कार्य की दिशा बदलने वाला कदम उठाया है. उन्होंने अपनी लोहे की फैक्ट्री, जो सामान्यतः रेलवे के डिब्बे बनाती है, का काम रोककर बाढ़ पीड़ितों के लिए मुफ्त नावें बनाना शुरू कर दिया. न्यूज में जब उन्होंने देखा कि लोगों को नावों की जरूरत है तो उन्होंने खुद जिम्मा लिया. अब तक उन्होंने कई जिलों में ये नावें भेज दी हैं.

कैसे मददगार साबित होंगी ये नावें?

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर तरफ पानी फैला हुआ है. ऐसे हालात में लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने, मरीजों को सुरक्षित निकालने और बचाव दलों की आवाजाही के लिए नावें ही सबसे बड़ा साधन बन रही हैं. चाहें एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) या स्थानीय प्रशासन हो सबको इन नावों की जरूरत पड़ रही है. प्रीतपाल सिंह की यह पहल बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए किसी जीवनदायिनी राहत से कम नहीं.


Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ के बीच इस शख्स ने किया ऐसा काम, CM भगवंत मान बोले- 'आपने तो कमाल...

उम्मीद और सहयोग की मिसाल

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मुश्किल समय में अपना काम छोड़कर लोगों और जरूरतमंदों की मदद करना पंजाबियों की असली पहचान है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन हर संभव राहत देने में जुटे हैं, लेकिन आम लोगों का यह सहयोग संकट की घड़ी में और ज्यादा ताकत देता है. इस पूरी पहल ने दिखा दिया है कि इंसानियत और सहयोग किसी भी आपदा से बड़ा होता है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget