एक्सप्लोरर

Punjab: बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसर पर गिरी गाज, मुख्य सचिव ने नंगल एसडीएम को किया सस्पेंड

हरियाणा के बाद अब पंजाब में भी बाढ़ के दौरान लापहरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जा रही है. मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने एक आदेश जारी कर एसडीएम उदयदीप सिंह सिद्धू को निलंबित कर दिया.

Punjab News: पंजाब सरकार ने हालिया बाढ़ के दौरान कर्तव्य में कथित लापरवाही के लिए नंगल के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) को निलंबित कर दिया. पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, पंजाब सिविल सेवा (PCS) अधिकारी उदयदीप सिंह सिद्धू को निलंबित कर दिया गया है.  इस महीने भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद रूपनगर जिले के नंगल सहित कई इलाके जलमग्न हो गए थे, जिससे सतलुज नदी में जल-स्तर बढ़ गया था.

एसडीएम को किया गया निलंबित
मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार रूपनगर के उपायुक्त की सिफारिश पर एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि नंगल क्षेत्र में बाढ़ के दौरान कथित तौर पर काम से अनुपस्थित रहने और उच्च अधिकारियों के साथ समन्वय नहीं करने के लिए सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. आदेश में यह भी कहा गया कि सिद्धू को पंजाब सिविल सेवा (दंड और नियम) अधिनियम, 1970 के नियम 4(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि अपने निलंबन के दौरान, सिद्धू चंडीगढ़ मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे और वह सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ेंगे. 

निलंबित एसडीएम ने बताई ये वजह
वहीं मामले को लेकर उदयदीप सिंह सिद्धू का कहना है कि वो लंबे समय से रीढ़ की हड्डी में दर्द के कारण मेडिकल अवकाश पर हैं. वो सिर्फ अधिकारियों के आग्रह पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने गए थे और कुछ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा भी किया था. लेकिन रीढ़ की हड्डी में दर्द की वजह से ज्यादा देर तक नहीं रुक सके. 

हरियाणा सरकार ने भी लिया था एक्शन
आपको बता दें कि बाढ़ के दौरान लापहरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर हरियाणा सरकार ने भी एक्शन लिया था. दिल्ली में बाढ़ का कारण यमुना नदी में ज्यादा पानी आना था और इसका कारण आईटीओ दिल्ली के पास बैराज के चार गेट ना खोलना था. इसका खुलासा हरियाणा सरकार द्वारा गठित तीन सदस्य समिति की रिपोर्ट में किया गया. इसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने एक्शन लेते हुए सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा को निलंबित किया और एसई, एक्सईएन और एसडीओ को चार्जशीट किया था.

यह भी पढ़ें: Punjab: पंचायतें भंग करने पर घिरी पंजाब सरकार, हाईकोर्ट ने भी लगाई फटकार, कहा- ‘आखिर किस अधिकार से लिया फैसला’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget